प्रकाश गमेती बने RAS, आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी सुखेर के तत्वाधान में RAS बने प्रकाश गमेती सुखेर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी संस्थान परिवार द्वारा प्रकाश गमेती का स्वागत और अभिनंदन किया और मुंह मीठा करा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रदीप मेघवाल (जय हिंद) ने अपने उद्बोधन मे प्रकाश गमेती के संघर्ष की कहानी बताते हुए बताया कि पारिवारिक जीवन शैली के कमजोर होते हुए भी संघर्ष से कभी मुंह नहीं मोड़ा और हमेशा नई प्रेरणा के साथ संघर्ष करते रहे। उसी के फलस्वरूप बैंक मैनेजर से लेकर एक RAS अधिकारी तक का सपना पूरा हुआ और प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा ST वर्ग मे 6 वीं रैंक प्राप्त की। 

प्रकाश गमेती उदयपुर जिले के सुखेर, बड़गांव क्षेत्र के प्रकाश गमेती ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय विद्यालय से प्राप्त की। सीमित संसाधनों और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने पढ़ाई में निरंतर मेहनत जारी रखी। वर्ष 2020 में उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बैंक मैनेजर के पद पर चयन प्राप्त किया था। इसके बाद भी वे निरंतर पढ़ाई करते रहे और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हेमू गमेती ने अपने उद्बोधन में बताया कि जीवन में कोई भी मुकाम यदि हम हासिल करना चाहते हैं तो हमें लंबी रेस और संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। तभी हमें हमारे सपनों के अनुसार प्रसिद्धि हासिल होगी। 

RAS प्रकाश गमेती ने अपने संघर्ष की कहानी युवाओं को बताते हुए बताया की किस तरह विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने पढ़ाई की और कमजोरी को कभी जिंदगी का हिस्सा नहीं बनने दिया लगातार मेहनत करते रहे और सर्वप्रथम बैंक में मैनेजर का पद प्राप्त किया। तत्पश्चात सेवा में रहते हुए RAS की नियमित तैयारी करते रहे और सपना बना लिया कि मुझे जिंदगी में कुछ और करना है। और आज उसी के फल स्वरुप मेरा यह सपना पूरा हुआ। इस दौरान जय हिंद कंप्यूटर इंस्टिट्यूट एंड लाइब्रेरी के विद्यार्थियों और RAS प्रकाश गमेती के बीच जीवन में सफलता कैसे हासिल करें पर काफी रोचक तथ्यों को लेकर चर्चा हुई।

इस अवसर पर समाजसेवी पुष्कर कटारा, मांगीलाल गमेती राजस्थान पुलिस, कमल सिंह, युवराज सिंह भाटी, गोविंद मेघवाल, कुलदीप खोखरिया, चंदू कुमारी, संजय कुमार डामोर एवं कुंदन लाल सैनी आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी सचिव गोविंद मेघवाल ने दी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments