हनुमान जयंती के पावन अवसर पर धूमधाम से निकाली गई द्वितीय निशान पदयात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) हनुमान जयंती के पावन अवसर पर द्वितीय निशान पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह पदयात्रा श्री सीतारामजी मंदिर (निलखा) खवारानीजी से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री साधाली हनुमान जी मंदिर (थौलाई) पहुंचकर विधिवत रूप से संपन्न हुई।

पदयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान हनुमान के जयकारे लगाते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पदयात्रियों पर गुलाल उड़ाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों के लिए भंडारों की व्यवस्था की गई, जहां यात्रियों को प्रसाद, शीतल जल एवं अल्पाहार वितरित किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था और सभी ने श्रद्धा, अनुशासन एवं आपसी सहयोग के साथ यात्रा को सफल बनाया।

इस आयोजन में स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा। आयोजन को सफल बनाने में अशोक पांचाल ,आनंद शर्मा, प्रकाश शर्मा रामचंद्र  आदि कार्यकर्ताओं ने सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। 

श्रद्धालुओं अंकित शर्मा ने बताया कि बालाजी महाराज की कृपा से यह पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और सभी श्रद्धालुओं ने पूरे जोश और श्रद्धा के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि बालाजी महाराज की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही सभी की कामना है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments