नीमकाथाना में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती पर ऐतिहासिक जनसमागम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) शहर के धोली डूंगरी के पास, पाटन रोड़ स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान नीमकाथाना में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर शेखावाटी क्षेत्र में एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता का संदेश दिया।

प्रातः आठ बजे से ही नीमकाथाना क्षेत्र के आसपास के गांवों और शहरों से गाजे-बाजों के साथ बाइक एवं चौपहिया वाहनों की रैलियां निकाली गईं। इन रैलियों का भव्य समागम नीमकाथाना शहर के रामलीला मैदान में हुआ, जहां से प्रातः नौ बजे एक विशाल ऐतिहासिक रैली के रूप में सभी प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। रैली में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर लगभग सवा बारह बजे हुआ, जिसमें मंचासीन अतिथियों एवं वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा फुले ने समाज में समता, शिक्षा और नारी सशक्तीकरण की जो ज्योति प्रज्वलित की, वह आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि फुले जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए ज्ञान, समानता और न्याय पर आधारित सशक्त, शिक्षित एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।

इस अवसर पर उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर, पीसीसी उपाध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, प्रसिद्ध उद्योगपति दौलतराम गोयल, सैनी समाज की युवा दबंग वुमन योद्धा मंजू सैनी एवं खेतड़ी के पूर्व विधायक पूरणमल सैनी सहित कई क्षेत्रों के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, शिक्षा जगत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा सभी समाजों के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र शर्मा रहे।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के फतेहपुर ब्लॉक की कलाकार टीम ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस टीम में प्रधानाचार्यों, व्याख्याताओं एवं अध्यापकों ने कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों, समर्पण और उत्साह ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

समारोह के दौरान शिक्षण संस्थान को सहयोग देने वाले भामाशाहों का मंच की ओर से प्रतीक चिन्ह, साफा एवं पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह ने समाज में शिक्षा के प्रति सहयोग और सहभागिता की भावना को और सुदृढ़ किया। कार्यक्रम ने न केवल महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार भी किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments