शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से भेंट

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

हरिद्वार (संस्कार सृजन) शिक्षक महासंघ, जनपद हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से भेंट कर नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। 

महासंघ ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में लागू नई समय सारिणी छोटे-छोटे बच्चों के लिए व्यवहारिक एवं बाल मनोविज्ञान के अनुकूल नहीं है। वहीं दूसरी ओर, जनगणना कार्य में शिक्षकों की अत्यधिक एवं असंतुलित ड्यूटी के कारण विद्यालयों का नियमित संचालन, पठन-पाठन एवं प्रवेश प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।

महासंघ द्वारा स्पष्ट मांग रखी गई कि या तो पूर्ववत समय सारिणी लागू की जाए अथवा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की सभी अनुशंसाओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जनगणना कार्य में शिक्षकों पर एकतरफा बोझ डालने के स्थान पर अन्य विभागों के कार्मिकों की भी समान सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

मंत्री ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय से केवल 50 प्रतिशत शिक्षकों की ही जनगणना ड्यूटी लगाई जाए | शेष 50 प्रतिशत शिक्षक विद्यालयों में रहकर शैक्षणिक कार्य को सुचारु रूप से संचालित करें |

महासंघ ने इस त्वरित एवं सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि समय सारिणी के विषय में भी छात्रहित एवं शिक्षाहिता में शीघ्र ही न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा।

महासंघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षक वर्ग राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक दायित्व के लिए सदैव तत्पर है, किन्तु शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

मुख्य मांग में यह रखा की विद्यालयों का समय पूर्व की भांति यथावत रखा जाए और नहीं तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( NEP -2020) पूरी तरीके से लागू की जाए जिसमें दो शनिवार छुट्टी है और दो शनिवार हाफ डे है इसके अलावा जनगणना में लगे हमारे सम्मानित साथियों को पूरी तरह विद्यालय से कार्य मुक्त किया जाए |

इस संबंध में भी कैबिनेट मंत्री ने ही तत्काल जिलाधिकारी को फोन किया और जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि मैं इस संबंध आवश्यक कार्यवाही करूंगा। 

शिक्षक महासंघ जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल में लोकेश कुमार जिला अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, पवन सैनी जिला अध्यक्ष राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, राजेश सैनी जिला अध्यक्ष उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, अश्विनी चौहान जिला अध्यक्ष उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विवेक सैनी जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ, कीरत पाल सिंह जिला मंत्री राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, जितेंद्र सिंह जिला मंत्री उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, हेमेंद्र चौहान जिला महामंत्री उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अन्य सम्मानित साथियों में अखिलेश मेठाणी, कृष्णानंद जोशी, गगनवीर सिंह, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, महेश कुमार, प्रदीप सिखोला, अनिल चमोली ब्लॉक अध्यक्ष भगवानपुर प्राथमिक शिक्षक संघ भगवानपुर, मुकेश चौहान, राजेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज, कामिनी शर्मा, कंचन, ममता सिंह, डॉक्टर मुक्ता कौशिक, सुशील चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर राजकीय शिक्षक संघ, पवन कुमार  डॉक्टर एमपी सिंह, सुमित कुमार सारस्वत, राजू श्री, पंकज कुमार शर्मा, गगनवीर तोमर, मनोज कुमार, अखिलेश मैठाणी, आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments