जयपुर जिले में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे - मंत्री जोगाराम पटेल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्य बनाने की परिकल्पना को साकार करने के उदेश्य से जयपुर जिले के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित राजकीय आवास पर बैठक आयोजित हुई |

जिसमें प्रेमचन्द बैरवा उप मुख्यमंत्री, कालीचरण सर्राफ विधायक मालवीयनगर, गोपाल शर्मा विधायक सिविल लाईन्स, महेन्द्रपाल मीणा विधायक जमवारामगढ, रामावतार विधायक चाकसू, कैलाश वर्मा विधायक बगरू, बालमुकुन्दाचार्य विधायक हवामहल, निर्मल कुमावत पूर्व विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी फुलेरा, चन्द्र मोहन मीणा विधानसभा प्रत्याशी बस्सी, चन्द्रमोहन बटवाड़ा विधानसभा प्रत्याशी किशनपोल, उपेन यादव विधानसभा प्रत्याशी शाहपुरा, रवि नैयर विधानसभा प्रत्याशी आदर्शनगर उपस्थित रहें।

बैठक में मुख्य रूप से जयपुर जिले के विकास को नई गति देने, आधारभूत अवसंरचना को सुदृढ़ करने और सुशासन के विजन को धरातल पर उतारने हेतु विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री ने बैठक में कहा की हमारी सरकार का स्पष्ट ध्येय है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति (अंत्योदय) तक सुनिश्चित हो।

इस दौरान सभी जन-प्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ, जयपुर जिले को प्रगति के शिखर पर ले जाने एवं इसे पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर बनाये रखने के साथ-साथ ग्रीन एवं क्लीन जयपुर की परिकल्पना को साकार करने हेतु पूर्णतः कटिबद्धता दिखाई। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय एवं फीडबैक के आदान-प्रदान पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जयपुर जिले के नागरिकों की पेयजल समस्या के समाधान हेतु व्यापक विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जयपुर शहर की सीवरेज व ट्रैफिक की समस्याओं के साथ-साथ प्रत्येक विधानसभा वाईज की गई बजट घोषणाओं की शीघ्र क्रियान्विति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि जयपुर जिले का सर्वाेंगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। 

बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर में हुए इंवेसमेन्ट, मेट्रो फेज 2 की स्वीकृति आदि के लिए सभी विधायकों एवं प्रत्याशियों ने आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहां कि कांग्रेस पार्टी का न कोई विजन है, न ही कोई कार्यक्रम उनके नेताओं का सिर्फ मीडिया में भ्रम फैलाने एवं सुखिर्योें में बने रहने का प्रयोजन रहता है, उस पर पूर्ण रूप से नजर रखें व भ्रम न फैलने दे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments