हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड का राजस्थान की सांस्कृतिक परंपरा एवं संरक्षण कार्यक्रम संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

दौसा (संस्कार सृजन) हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य ब्लॉक मुख्यालय रामगढ़ पचवारा द्वारा आयोजित राजस्थान की सांस्कृतिक परम्परा एवं संरक्षण कार्यक्रम दा प्रभु कौशल रिसोर्ट, रामगढ़ पचवारा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


इस अवसर पर संस्था के सचिव नवीन शर्मा सुकार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, लोक परम्पराओं एवं संस्कारों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन कुमार जैन, प्रधानाचार्य घनश्याम शर्मा एवं दौसा जिला ऑर्गेनाइजर सोनू शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भामाशाह रामखिलाड़ी मीना उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आशाराम गुप्ता (भीम भाई) स्काउट उपाध्यक्ष रमेश मेहर, पार्षद मुरारी लाल जांगिड़, व्याख्याता प्रभुलाल शर्मा एवं कुशलपुरा सरपंच प्रतिनिधि बनवारी लाल बैरवा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। 

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पवन कुमार जैन ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, परम्पराओं एवं मूल्यों को समझते हुए शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेना चाहिए। वहीं प्रधानाचार्य घनश्याम शर्मा ने कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान है और इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में दौसा हिन्दुस्तान स्काउट से सीनियर रोवर हिमांशु लक्षकार निबंध कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान, संजय दौतानिया बिशनपुरा नृत्य कला-चित्रकला में प्रथम स्थान, संजय बैरवा खवारावजी कहानी लेखन में द्वितीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत लोक नृत्य, देशभक्ति एवं राजस्थानी गीत, राजस्थान विषय पर कविता/भाषण, चित्रकला एवं निबंध लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के लगभग 80 विद्यालयों के 275 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्र के भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा | भामाशाह रामखिलाड़ी मीना द्वारा विद्यार्थियों के यूनिफार्म आदि के लिए 45,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया गया।

भामाशाह आशाराम गुप्ता (भीम भाई) द्वारा मोमेंटो, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र आदि के लिए 10,000 रुपये का सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही मोहन लाल सोनी द्वारा कार्यक्रम हेतु नि:शुल्क रिसोर्ट उपलब्ध कराकर सराहनीय सहयोग दिया गया। आयोजकों द्वारा सभी भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन अमन शर्मा राजपूर्ण ने किया।

इस अवसर पर राजेश कुमार शर्मा, सतीश कुमार सैन, कन्हैया लाल मीना, राजेश कुमार गुर्जर, ज्ञानचंद मीना, रामकेश मीना, शिवदयाल शेखावत, केदार प्रसाद शर्मा, किशोर सैनी, लालसोट सचिव गोविन्द सहाय शर्मा, बाबूलाल यादव, अभिषेक शर्मा, विनय शर्मा, मंजेश मीना, अनोखी मीना, पिंकी चौधरी, चंद्रमोहन मीना, कमलेश सैनी, आराधना मीना, अमन शर्मा, कुशल महावर, पायल महावर सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments