निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान में ग्लोबल इंडस्ट्री समिट 2026 का दूसरा दिन, पैनल डिस्कशन से गूंजा परिसर, विशेषज्ञों ने दिए भविष्य के मंत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान में आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल इंडस्ट्री समिट 2026 का दूसरा दिन पूरी तरह से ज्ञान, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान का साक्षी बना। पहले दिन के उद्घाटन सत्र में निम्स यूनिवर्सिटी के फाउंडर व चांसलर डॉ. बीएस तोमर, संतोष नायर एक्सक्यूटिव प्रेसिडेंट, संदीप त्रिपाठी रजिस्ट्रार समेत कई शिक्षाविद् और विद्यार्थी मौजूद रहे। 

समिट के दूसरे दिन का फोकस विशेष रूप से पैनल डिस्कशन पर रहा, जिसमें देश-विदेश के दिग्गज उद्योग विशेषज्ञों और कॉर्पोरेट लीडर्स ने भाग लेते हुए छात्रों को इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों और भविष्य की दिशा से अवगत कराया।

यूनिवर्सिटी के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट ग्लोबल संतोष नायर ने बताया कि दूसरे दिन आयोजित पैनल डिस्कशन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे, जिनमें डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, फाइनेंस, हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप इकोसिस्टम और कॉर्पोरेट लीडरशिप जैसे समकालीन और महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। 

विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि तेजी से बदलती तकनीक और प्रतिस्पर्धा के इस दौर में युवाओं को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें प्रैक्टिकल स्किल्स, इनोवेशन और एडैप्टेबिलिटी पर विशेष ध्यान देना होगा।

इस अवसर पर माइक्रोसॉफ्ट,बिरला सॉफ्ट,नोकिया,इंटेल, फ्लिप्कार्ट, ब्लिंकिट,सोनी इंडिया,सिंगापुर टेलीकॉम,ग्लोबल लॉजिक,हिताची, मारुति सुजुकी,आईबीएम, एक्साइड,नेटवेस्ट सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इन विशेषज्ञों ने छात्रों को न केवल इंडस्ट्री ट्रेंड्स से अवगत कराया, बल्कि उन्हें करियर प्लानिंग, स्किल डेवलपमेंट और प्रोफेशनल ग्रोथ के व्यावहारिक टिप्स भी दिए।

पैनल डिस्कशन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी इंटरएक्टिव प्रकृति रही। जहां छात्रों को सीधे प्रश्न पूछने और अपने संदेह दूर करने का अवसर मिला। इस दौरान एचआर विशेषज्ञों और इंडस्ट्री लीडर्स ने छात्रों को रिज्यूमे बिल्डिंग, इंटरव्यू टेक्निक्स, नेटवर्किंग स्किल्स और प्रोफेशनल एटीकेट्स के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। छात्रों ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया।

दूसरे दिन बोर्ड इंडस्ट्री एडवाइजरी मीटिंग भी आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों के बीच पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप बनाने पर गंभीर चर्चा हुई। 

इस बैठक में स्किल-बेस्ड एजुकेशन, इंडस्ट्री इंटिग्रेशन और रिसर्च को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी। साथ ही कई कंपनियों के साथ एमओयू साइनिंग की प्रक्रिया ने भी गति पकड़ी, जो आने वाले समय में छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर सुनिश्चित करेगी।

निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और वैश्विक दृष्टिकोण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के माध्यम से विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है बल्कि उन्हें वैश्विक इंडस्ट्री से जोड़कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव भी मजबूत कर रहा है।

निम्स यूनिवर्सिटी के प्लेसमेंट विभाग द्वारा आयोजित यह समिट फ्यूचर रेडी समिट की दिशा में एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल छात्रों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं बल्कि शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी भी कम होती है, जिससे एक सशक्त और सक्षम कार्यबल का निर्माण संभव हो पाता है।

समिट का तीसरे दिन मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, महत्वपूर्ण एमओयू साइनिंग और समापन समारोह जैसे प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह समिट निश्चित रूप से राजस्थान को शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के साथ-साथ देश को वैश्विक मंच पर और अधिक मजबूत बनाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments