हिंदी रंगमंच को बढ़ावा देने के लिए ठोस पहल जरूरी : ओम प्रकाश सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर आमेर स्थित नाटकवाला कला मंच ने हिंदी रंगमंच और हिंदी नाट्य लेखन को प्रोत्साहन देने के लिए ठोस योजनाओं की आवश्यकता पर जोर दिया है। संस्था का कहना है कि हिंदी रंगमंच की समृद्ध परंपरा होने के बावजूद इसके विकास के लिए संस्थागत स्तर पर अपेक्षित प्रयास नहीं हो रहे हैं।

संस्था के संस्थापक और रंगमंच प्रशिक्षक ओम प्रकाश सैनी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख कला केंद्रों और सांस्कृतिक संस्थानों द्वारा हिंदी नाट्य लेखन को बढ़ावा देने के लिए कोई स्पष्ट योजना दिखाई नहीं देती। हिंदी के महान रचनाकारों के नाट्य आलेखों पर आधारित कार्यशालाएँ आयोजित करने, नए हिंदी नाटककारों को प्रोत्साहन देने तथा हिंदी कहानी, उपन्यास और साहित्य को रंगमंच से जोड़ने की दिशा में भी पर्याप्त पहल नहीं हो रही है।

सैनी ने बताया कि हिंदी साहित्य को रंगमंच से जोड़ने के प्रयास के तहत उन्होंने महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियों मिस पद्मा, अग्नि समाधि और रहस्य से प्रेरित होकर “मैं, तुम और हम” नामक नाटक की रचना की। इस नाटक का मंचन आमेर में नाटकवाला कला मंच के माध्यम से किया जा चुका है, जिसमें हिंदी साहित्य की संवेदनाओं को रंगमंचीय रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि हिंदी रंगमंच दिवस जैसे अवसर पर भी प्रदेश में बड़े स्तर पर न तो सरकारी आयोजन होते हैं और न ही रंग निर्देशकों, लेखकों और रंगकर्मियों का कोई सामूहिक कार्यक्रम दिखाई देता है। ऐसे में हिंदी रंगमंच के विकास और नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए ठोस सांस्कृतिक योजनाओं की आवश्यकता है।

ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि नाटकवाला कला मंच, आमेर पिछले कुछ वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में बाल रंगमंच, नाट्य कार्यशालाओं और सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों के माध्यम से हिंदी रंगमंच को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। संस्था का उद्देश्य है कि गाँव और कस्बों में बच्चों और युवाओं को रंगमंच से जोड़कर हिंदी नाट्य परंपरा को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने सरकार और सांस्कृतिक संस्थानों से अपील की है कि हिंदी रंगमंच और हिंदी नाट्य लेखन के संरक्षण और विकास के लिए योजनाबद्ध पहल की जाए, जिससे नई पीढ़ी को हिंदी रंगमंच से जुड़ने के अवसर मिल सकें।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments