नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में आगामी 3 मई को होने वाली नीट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकतम परीक्षा केंद्रों वाले और सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और एसपी से वीसी के माध्यम से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर उचित छाया, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था के साथ नजदीकी अस्पताल में ओआरएस के पैकेट और एम्बुलेंस उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही, अभ्यर्थियों और आमजन की सुविधा के लिए सुरक्षा और परिवहन की उचित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जीरो टोलरेंस नीति के आधार पर होगी नीट परीक्षा :-

मुख्य सचिव ने बताया कि नीट परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 27 जिलों के 611 केन्द्रों पर होगा। उन्होंने संवेदनशील जिलों जैसे जयपुर, कोटा, सीकर, धौलपुर, और कोचिंग हब और बॉर्डर जिलों में अतिरिक्त निगरानी के निर्देश दिए। इस परीक्षा के दौरान राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जीरो टोलरेंस नीति को अपनाया जाएगा। इस आधार पर अभ्यर्थियों और परीक्षा पर्यवेक्षकों को निम्न बातों का ध्यान रखना होगा।

-परीक्षा केन्द्रों पर अनाधिकृत प्रवेश पूर्णतः वर्जित होगा।

-किसी भी स्तर पर कोई भी जानकारी लीक होने पर तत्काल आपराधिक कार्रवाई और पुनर्विचार शुरू हो जाएगा।

-सुरक्षा कक्ष, परिवहन केंद्र या केंद्र की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक को आपराधिक लापरवाही माना जाएगा।

-सोशल मीडिया लीक-ऑनलाइन उपलब्ध कोई भी प्रश्नपत्र सामग्री, FIR और साइबर अपराध का कारण बन सकती है।

-समय से पहले बाहर जाना प्रतिबंधित है।

बैठक में महानिदेशक पुलिस (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए उचित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्रों के 300 मीटर के दायरे में ई मित्र फोटो कॉपी और साइबर कैफ़े जैसी दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा शांति और निष्पक्षता के साथ हो इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा :-

बैठक के दौरान परिवहन विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने बताया कि नीट परीक्षा के वाले दिन सभी जिलों के आरटीओ और डीटीओ को परिवहन के उचित इंतज़ाम के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, परीक्षा वाले दिन सभी अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था भी रहेगी।

बैठक में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. राठौड़, सूचना एवं जन संपर्क विभाग के आयुक्त राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments