अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरूद्व ऑपरेशन प्रवर्तन के तहत बड़ी कार्यवाही

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण एवं रिफिलिंग की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान 'ऑपरेशन प्रवर्तन' संचालित किया जा रहा है।

जिला कलक्टर संदेश नायक के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी, जयपुर प्रथम द्वारा विशेष प्रवर्तन दल का गठन किया गया। प्रवर्तन दल द्वारा पुलिस थाना सांगानेर सदर से प्राप्त सूचना के आधार पर गोविन्दपुरा (बक्षावाला), शिकारपुरा रोड, जयपुर में संयुक्त कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान कुल अवैध 35 घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेण्डर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा एवं एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर जब्त की गई।

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि इस प्रकार के अवैध रिफिलिंग केन्द्र शहर में होने वाली दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहे हैं। बिना सुरक्षा मानकों के संचालित ऐसे केन्द्र आमजन के जीवन एवं सम्पत्ति के लिए गम्भीर खतरा उत्पन्न करते हैं।इसमें संलिप्त दो व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस थाना सांगानेर सदर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

जिला प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवैध रिफिलिंग, भण्डारण एवं कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्व भविष्य में भी कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देकर कार्यवाही में सहयोग करें, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments