योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारी माइक्रो मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करें-अविनाश गहलोत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आखिरी छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचना सही मायने में सामाजिक न्याय है। उन्होंने अधिकारियों को ऐसा माइक्रो मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने की निर्देश दिए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

गहलोत बुधवार को मुख्यालय अंबेडकर भवन के सभागार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, विशेष योग्यजन निदेशालय एवं अनुजा निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अंत्योदय की भावना से समाज के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। 

गहलोत ने बताया कि वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की कुल 50 बजट घोषणाओं में से 26 पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 18 प्रक्रियाधीन हैं और शेष 6 का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। उन्होंने बजट घोषणाओं की प्रगति पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा, मुख्यमंत्री के निर्देशो की क्रियान्विति समीक्षा, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों, विधान सभा प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा तथा योजनाओं की सफल क्रियान्विति के लिए भविष्य की कार्ययोजनाओं पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। 

गहलोत ने छात्रवृत्ति, पेंशन, पालनहार, अंतरजातीय विवाह, नवजीवन, पालनहार, मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग, दिव्यांग स्कूटी, सिलिकोसिस योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर निश्चित समयावधि में पात्र लाभार्थियों को लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आवासीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों का बेहतरीन परिणाम रहा है, इसी तरह अन्य योजनाओं में भी सकारात्मक परिवर्तन आने अपेक्षित हैं।

बैठक में पिछले दिनों चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित चिंतन शिविर में कई राज्यों से प्राप्त सुझावों पर भी अमल करने के निर्देश दिए गए। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने विभागीय योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त नि:शक्तजन इकबाल खान एवं निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार ने पीपीटी के जरिए योजनाओं से जुड़ी प्रगति से अवगत कराया। 

बैठक में वित्तीय सलाहकार अंजू सिंह, अतिरिक्त निदेशक जेपी बैरवा, नसीम खान, रीना शर्मा, सूंडाराम मीणा, अशोक जांगिड़, अरविंद सैनी, चंद्रशेखर चौधरी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments