AN पब्लिक स्कूल के छात्र वीरेंद्र मीणा का रक्षा मंत्रालय में लेखा ऑडिटर पद पर हुआ चयन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के जयपुर रोड राधास्वामी बाग में स्थित ए.एन. पब्लिक स्कूल के लिए शनिवार का दिन गर्व और सम्मान से भर गया, जब विद्यालय के होनहार पूर्व छात्र वीरेंद्र कुमार मीणा पुत्र गंगाराम मीणा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

वीरेंद्र का चयन रक्षा मंत्रालय में लेखा ऑडिटर के पद पर हुआ है, जहां वे देश की सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस खास मौके पर विद्यालय परिसर में शानदार सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें वीरेंद्र का माला और साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही उनके पिता गंगाराम मीणा का भी सम्मान कर विद्यालय परिवार ने उनका गौरव बढ़ाया। 

खास बात यह रही कि वीरेंद्र नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक ए.एन. पब्लिक स्कूल के ही छात्र रहे, जो विद्यालय की गुणवत्ता और संस्कारों का जीता-जागता उदाहरण हैं। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक बलबीर सिंह चौधरी, सेक्रेटरी डॉ. सुमित्रा चौधरी, प्रधानाचार्या सविता गजराज, कोऑर्डिनेटर ङाॅ. के.एल. कुमावत, अधिवक्ता कैलाश चंद सैनी मौजूद रहे। 

इस मौके पर निदेशक बलबीर सिंह चौधरी ने कहा कि “वीरेंद्र की सफलता विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और संस्कारों की जीत है। ऐसे विद्यार्थी ही हमारे संस्थान की असली पहचान होते हैं।” तो वही सेक्रेटरी डॉ. सुमित्रा चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि “लगन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। वीरेंद्र ने यह साबित कर दिया है।” 

इधर प्रधानाचार्या सविता गजराज ने कहा कि “वीरेंद्र हमेशा से ही मेहनती और अनुशासित छात्र रहे हैं, उनकी यह उपलब्धि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।” तो वही कोऑर्डिनेटर ङाॅ. के.एल. कुमावत ने कहा कि “निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है, और वीरेंद्र इसका बेहतरीन उदाहरण हैं।” 

कार्यक्रम मे वीरेंद्र कुमार मीणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय की अनुभवी फैकल्टी, डायरेक्टर एवं सेक्रेटरी को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा— “सफलता का सही मार्ग अनुशासन, मेहनत और गुरुजनों द्वारा दिए गए ज्ञान को अपनाने में ही है।” 

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वीरेंद्र जैसे विद्यार्थी संस्थान का गौरव हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनते हैं। अंत में सभी ने वीरेंद्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अपने कार्यों से देश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments