दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा देहात मंडल कालाडेरा (चौमूं) के तत्वावधान में ग्राम चारणवास (आलीसर) स्थित स्वीट वॉइस स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर' का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन भाजपा के भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजस्थान व पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण शिविर के 'वैचारिक अधिष्ठान' सत्र को संबोधित करते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति, गौरवशाली इतिहास और विकास की यात्रा ही हमारी वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को सुशासन के संकल्प और संगठनात्मक सिद्धांतों से जोड़कर अधिक ऊर्जावान बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से परिपक्व होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करेंगे।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न वक्ताओं ने महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों पर व्याख्यान दिए। पंकज मीणा ने 'सोशल मीडिया, ए.आई. (AI), नमो ऐप व सरल ऐप' के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। सांवरमल चौधरी ने 'कार्यपद्धति',  मनोज भूषण ने 'कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि' और रघूवीर चौधरी ने 'बूथ प्रबंधन' विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इससे पूर्व सत्रों में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

दो दिवसीय इस शिविर में कुल 117 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत समिति गोविंदगढ़ के प्रधान रामस्वरूप यादव, मंडल अध्यक्ष लालचन्द यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल शर्मा, वर्ग प्रभारी मुकेश चोपड़ा, मंडल महामंत्री रिशपाल कुमावत व श्रीकृष्ण स्वामी, उपाध्यक्ष शिम्भू सिंह निर्बाण, ललिता शर्मा, ओमप्रकाश जांगिड़, जनप्रतिनिधि में नारंगी देवी कुमावत, गीता देवी यादव, सुल्तान बुनकर, जगदीश करीरा, बाबूलाल यादव, मंडल मंत्री राजेन्द्र बलवंत, पूजा देवी चौधरी, महेंद्र नेतड, विकास कुमावत, कमलेश खेरवाल, कोषाध्यक्ष प्रभूदयाल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष एकता कंवर, एससी मोर्चा अध्यक्ष लालचन्द बुनकर और किसान मोर्चा कार्यवाहक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह शेखावत सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के समापन पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे संगठन आगामी समय में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments