विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) समाज सेवा के संकल्प “We Serve” को साकार करते हुए लायन्स क्लब जयपुर हवामहल द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सोमवार, 23 मार्च 2026 को ब्रह्मविद्या शक्तिपीठ निर्भय आश्रम, में किया गया |

कार्यक्रम चेयरमैन लॉयन डॉ. एन. एल. दिसानिया एवं चीफ़ एडवाइज़र डॉ. ए. के. भार्गव ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आंखों की रोशनी किसी भी व्यक्ति के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और इस प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से अनेक लोगों के जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है।

क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन कैलाश खंडेलवाल एवं अध्यक्ष लॉयन अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक उपकरणों से जांच की जाएगी तथा चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन शंकरा आई हॉस्पिटल में किया गया इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध कराया गया । 

कार्यक्रम संयोजक लॉयन राहुल रावत एवं लॉयन डॉ. राहुल भार्गव ने जानकारी दी कि शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक इस सेवा की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें।

लायन्स क्लब के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वर्गों से इस सेवा कार्य में सहयोग करने एवं जरूरतमंद लोगों को शिविर तक पहुंचाने के लिए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया यह शिविर लायन्स क्लब की सेवा भावना का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments