अपना घर आश्रम उदयपुर का छठा स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम उदयपुर का छठा स्थापना दिवस समारोह बेदला स्थित आश्रम परिसर में रामस्नेही संत चेतनराम के पावन सानिध्य एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम उपाध्यक्ष राजेश गर्ग के स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों में आश्रम द्वारा 413 निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को रेस्क्यू कर आश्रम में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती किया गया, जिनमें से 114 व्यक्तियों को उनके परिजनों से पुनः मिलाया जा चुका है, वर्तमान में आश्रम में 41 प्रभुजी निवासरत हैं। उन्होंने आश्रम की सेवा यात्रा को समाज के सहयोग का परिणाम बताया।

इस अवसर पर पावन सानिध्य प्रदान करते हुए रामस्नेही संत चेतनराम जी ने कहा कि मानव तन मिलने पर बाद व्यक्ति को दो कार्य अवश्य करने चाहिए। पहला व्यक्ति को संतों की एवं प्रबुद्ध जनों की शरण में जाना चाहिए। दूसरा मानव की सेवा में समर्पण भाव से अपना जीवन लगाना चाहिए। “निस्वार्थ सेवा ही सच्ची साधना है।  और अपना घर आश्रम इस दिशा में समाज के लिए प्रेरणा बना हुआ है।

आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि भरतपुर के पास स्थित बझेड़ा गांव में 25 वर्ष पूर्व डॉक्टर भारद्वाज दंपति ने इस भाव से अपना घर आश्रम की शुरुआत की कि सड़क पर पड़ा कोई भी  बीमार, लावारिस और आश्रयहीन व्यक्ति सेवा और संसाधनों के अभाव में वेदनादायक स्थिति में दम ना तोड़े। आज पूरे भारत में 71 आश्रम संचालित हो रहे हैं आश्रम एक नेपाल में। वर्तमान में इन आश्रमों में 15500 प्रभु जी निवासरत हैं। जिनका प्रतिदिन का खर्च 30 लाख रुपया है। आश्रम में आवश्यक संसाधनों और सामग्री की पूर्ति के लिए ठाकुर जी के नाम चिट्ठी लिखी जाती हैं।

राष्ट्रीय संरक्षक वीरपाल सिंह ने कहा कि अपना घर आश्रम में सब अपने ही है यही भाव लेकर सेवा कार्य किया जाता है। अपना घर आश्रम में ईश भाव से प्रभु जी की सेवा की जाती है। एडीजे कुलदीप शर्मा ने कहा कि पीडि़त मानव सेवा का कार्य बहुत चैलेंजिंग कार्य है अपना घर आश्रम जो कार्य कर रहा है वह मानवता की एक मिसाल है।

सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एन. के. सिंह, समाजसेवी एडवोकेट निर्मल पंडित एवं अरावली लायंस ट्रस्ट उदयपुर के चेयरमैन आर. पी. गुप्ता   ने भी अपने उद्बोधनों में आश्रम के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।

इस दौरान प्रकाश जोशी, अशोक कोठारी, सुनील चौहान,सी. पी. जैन, आर. के. गर्ग, सुभाष मेहता, हेमेंद्र तलेसरा,गोपाल डांगी, प्रवीण चपलोत, अल्पना गर्ग, मंजू शर्मा एवं सविता चौहान द्वारा अतिथियों का ऊपरना, पगड़ी एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सुरेश विजयवर्गीय द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए उदयपुर में महिला आश्रम की आश्यकता के बारे में जानकारी दी। जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन कला मेहता ने किया | समारोह में आश्रम के सेवा साथियों, सहयोगी भामाशाहों एवं आजीवन सदस्यों का अतिथियों द्वारा उपरणा एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में दिनेश भट्ट, प्रकाश अग्रवाल, एम आई खान, डा किरण जैन, रूपलाल जैन, बंशीलाल कुम्हार, पुष्पा जैन,प्रवीण मेहता, मनीष दलाल, राकेश पालीवाल के साथ इनके सेवाभावी एवं समाजजन उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों ने अपना घर आश्रम का अवलोकन किया एवं प्रभुजनों से संवाद किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments