चौमूं में सोलह दिवसीय गणगौर पूजन महोत्सव की धूम

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर में सोलह दिवसीय गणगौर पूजन महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है | गणगौर पर्व को लेकर नवविवाहितों, महिलाओं और युवतियो में खास उत्साह देखा जा रहा है | 

धूलंडी पर्व के दिन से ही होली दहन स्थल से लाई गई पवित्र राख और मिट्टी से नवविवाहित महिलाओं एवं युवतियों ने ईसर गणगौर की प्रतिमाएं बनाकर मंगल कलश स्थापित कर दूब, पुष्प एवं सुहाग सामग्री के साथ गणगौर माता की पूजा प्रारंभ कर दी है |

नवविवाहितों के घरों पर आसपास की महिलाएं एकत्रित होकर परंपरानुसार बगीचों से हरी दूब लेकर आ रही है | इसके बाद सब एक साथ मिलकर ईसर गणगौर की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करके अपने परिवार की सुख- समृद्धि की कामना कर रही हैं |

इसी क्रम में शहर के धोली मंडी तहसील भवन के पीछे स्थित तारा कॉलोनी में नवविवाहित महिलाएं और युवतियां श्रद्धा एवं उल्लास के साथ लोकगीतों गौर-गौर गोमती, ईसर पूजै पार्वती की मधुर स्वर लहरियों के साथ गणगौर माता की पूजा कर रही हैं | 

जिससे आसपास का वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय हो रहा है | माता गौर पार्वती और ईसर शिव की आराधना का प्रतीक गणगौर पूजन महोत्सव धूमधाम के साथ मनाते हुए एक ओर जहां नवविवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य एवं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं |

वहीं दूसरी ओर अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की कामना कर रही हैं | क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लो व कॉलोनियो में प्रतिदिन सुबह-शाम को गणगौर माता की पूजा, गीत संगीत एवं मंगलकामनाओं का सिलसिला जारी है,जो कि गणगौर पर्व तक चलेगा | 

गणगौर पूज रही महिलाओं में शीला टेलर, किरण शर्मा, मीना शर्मा, पूजा जांगिड़, सरिता शर्मा, सुनीता चौधरी, स्वीटी भातरा, पूजा शर्मा, चित्रा शर्मा, राजेश्वरी जांगिड़, निशा भारद्वाज, पूनम जांगिड़, सरोज जांगिड़, अमिता जांगिड़, पूजा शर्मा, रश्मि जांगिड़ प्रमुख हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments