संगीतमय कथा एवं कलम - दवात पूजन पूर्ण विधि विधान से हुए सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) श्री चित्रगुप्त सभा (माथुर समाज) उदयपुर द्वारा आराध्य देव श्री चित्रगुप्त महराज की संगीतमय कथा एवं कलम -दवात पूजन पूर्ण विधि विधान से सेक्टर 4 स्थित सभा भवन पर आयोजित हुआ | कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पुरुष एवं महिलाओं सहित सभी आयु वर्ग के समाजजन ने उपस्थित होकर इस कथा का लाभ लिया। साथ ही समाज का होली मिलन समरोह भी आयोजित किया गया |

उक्त दिवस पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज की समस्त महिलाओं का माल्यार्पण कर सम्मान कर समाज की पारिवारिक निर्देशिका के मुख पृष्ठ का विमोचन महिलाओं द्वारा करवाया गया।कार्यक्रम में डॉ कुसुम माथुर, मधुरभाषिणी, कुसुम माथुर, उमा माथुर, कांता माथुर, दुलारी माथुर, कमला माथुर, आशा माथुर, राजरानी माथुर, उषा माथुर, संस्कृतिक सचिव योगिता माथुर सहित समाज की महिलाओं की भागीदारी रही ।

इस अवसर पर वर्तमान कार्यकारिणी का एक वर्ष पूर्ण होने पर समाज के सदस्यों ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का ऊपरना ओढ़ा कर सम्मानित किया एवं समाज के भामाशाहों द्वारा समाज में चल रहे रेनोवेशन कार्यों हेतु सहयोग राशि देने कि भी घोषणा की गई जिसका उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से सम्मान किया।

कार्यक्रम स्थल पर भारत न्यूज़लैंड का फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई जिसका आनंद सभी सदस्यों ने लिया एवं भारत की जीत पर आपस में बधाइयाँ दी।

सभा अध्यक्ष भुवनेश्वर माथुर ने बताया की आयोजन पूर्णरूप से महिलाओं को समर्पित था, इसके अंतर्गत महिलाओं का माल्यार्पण कर सम्मान, समाज की पारिवारिक निर्देशिका के मुख पृष्ठ का विमोचन, भजन कीर्तन, होली नृत्य आदि सम्मिलित है। साथ ही समाज के भवन में चल रहे रेनोवेशन के कार्यों में समाज के भामाशाहों का योगदान महत्वपूर्ण रहता है जिसके लिए सभी का  आभार एवं धन्यवाद |

अध्यक्ष ने सभी उपस्थित समाजजनों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया एवं आशा व्यक्त की कि भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में भी सहभागिता निभाने का निवेदन किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव दिनेश माथुर ने किया | कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का सभी ने आनंद लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments