श्रीराम कथा रस माधुरी का कार सेवकों के सम्मान के साथ हुआ समापन, पशुपतिनाथ गौशाला में हुई गौ प्रतिमा की स्थापना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के नया बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रही नव दिवसीय श्रीराम कथा रस माधुरी में कथा व्यास पं. महेश शर्मा हवेलीवाला ने अन्तिम दिवस को कुंभकरण, मेघनाथ एवं रावण वध, रामचरितमानस कथा महात्म्य एवं भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा प्रस्तुत की।


महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि असत्य और दानव संस्कृति पर सत्य और मर्यादा की विजय पताका दिग-दिगंत में फहराने के पश्चात आदर्श राम राज्य की स्थापना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने समस्त सृष्टि के लिए अनुकरणीय राज्य व्यवस्था प्रदान की। इस कलयुग में राम नाम संकीर्तन और स्मरण ही भव सागर से पार उतरने का सहज साधन है। रामचरित मानस कथा का यही महात्म्य है जिसका गुणी जन अपने ढंग से वर्णन करते हैं।  

कथा स्थल पर बड़ी डूंगरी थानापति हीरापुरी महाराज, संतोषी माता मंदिर चौमूं से महामंडलेश्वर बालक दास महाराज, खेड़ापति बालाजी धाम सामोद से महंत विजय रामदास महाराज का आगमन हुआ। संत वृंद ने कथा आयोजक सत्यनारायण सर्राफ एवं उनके परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया तथा इस युग में सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार प्रसार में ऐसी कथाओं के आयोजन का अत्यंत महत्व बताया । हमारी आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का निर्माण करने का यह एक प्रमुख साधन है। आपने कहा कि अनेक जन्मों के पुण्य से यह मानव जीवन प्राप्त होता है। भगवत भजन और भगवत कार्य में इस तन का उपयोग ही श्रेष्ठ सेवा है। मां वैष्णो देवी मंदिर के महंत कैलाश भगत और व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी ने कथा यजमान और कथा व्यास का सम्मान किया।

परिवार के यज्ञदत्त सर्राफ ने बताया कि प्रातःप्राचीन गढ़ परिसर स्थित पशुपतिनाथ गौशाला में गौ प्रतिमा की स्थापना की गई जिसमें विशिष्ट अतिथि चौमूं के पूर्व राज परिवार से संबंधित चौमूं ठाकुर देवी सिंह की पौत्रवधू राजमाता गायत्री कुमारी एवं प्रपौत्र ठाकुर संजय सिंह उपस्थित रहे। 

राम कथा प्रेमी हनुमान सिंह नाथावत ने बताया कि कथा समापन के पश्चात कथा रस माधुरी के विशिष्ट आयोजन के श्रीराम मंदिर निर्माण संघर्ष में चौमूं क्षेत्र से सम्मिलित हुए कार सेवकों एवं दिवंगत कार सेवकों के परिजनों का भाव-भीना सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। राजस्थान पुलिस सेवा अधिकारी एवं चौमूं के पूर्व थानाधिकारी का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 

समस्त सर्राफ परिवार की ओर से कथा आयोजन में पधारने वाले धर्मप्रेमी सज्जनों, माता बहिनों, विविध संगठनों, समूहों, मीडिया कर्मियों द्वारा प्रदत्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कथा समापन के पश्चात समस्त भक्तों हेतु भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments