माली समाज का 19वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न,रामनवमी पर 27 जोड़े बने जीवनसाथी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) रामनवमी के अबूझ सावे पर माली समाज विकास समिति चौमूं के तत्वावधान में गुरुवार को 19वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें 27 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे।



सुबह आदर्श विद्या मंदिर से दूल्हे पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी घोड़ियों पर सवार होकर बारात के साथ रवाना हुए। बारात थाना मोड़ चौराहा, जयपुर रोड होते हुए सैनी समाज सभा भवन पहुंची। यहां तोरण, वरमाला और पाणिग्रहण की रस्में संपन्न हुई। गायत्री परिवार के आचार्य पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़ों का विधिवत पाणिग्रहण संस्कार संपन्न करवाया |


वहीं सामूहिक बारात का थाना मोड़ चौराहे से बस स्टैंड तक बनाए गए तोरणद्वारों पर सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर बारातियों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, विधायक डॉ. शिखा मील बराला, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, आरएलपी नेता छुट्टन यादव, निवर्तमान सभापति विष्णु सैनी आरपीएस अधिकारी प्रदीप शर्मा, थाना प्रभारी हरबेन्द्र सिंह सहित अनेक लोगों ने शिरकत की।

अंजनी हनुमान मंदिर के महामंडलेश्वर हरिकृष्ण दास ग्वालिया बाबा ने सभी को आशीर्वचन दिए। अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष हीरालाल सैनी पांच्या के नेतृत्व में माला, साफा और वीर हनुमानजी की तस्वीर भेंटकर किया गया। सम्मेलन में समाज के लिए भूमि आवंटन की मांग उठाई गई, जिस पर सभी जनप्रतिनिधियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया। विधायक बराला ने समाज की लड़कियों के लिए लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा भी की। 

इस दौरान समिति महामंत्री मदनलाल मालेरिया, कोषाध्यक्ष एडवोकेट कुमार गौरव सैनी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिगरिया, राधेश्याम तंवर, मदनलाल सतरावला, घीसालाल सैनी, श्रवण सैनी, डॉ. ओ.पी. कटारिया, डॉ. नरेंद्र सैनी, डॉ. आशुतोष सैनी, उपाध्यक्ष गणेश बैनाड़िया, सैनी अधिकारी कर्मचारी समिति के ब्लॉक चौमूं अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया, ओमप्रकाश भगत, भवन निर्माण समिति अध्यक्ष जयनारायण चांदोलिया, डॉ. मानप्रकाश सैनी, सुरेश कुमार तंवर, निवर्तमान पार्षद रमेश सैनी, सायर सैनी, दिनेश पांच्या सहित अनेक पदाधिकारी व समाज के लोग उपस्थित रहे। मंच का प्रभावी संचालन एंकर अमित सैनी ने किया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments