झालावाड़ में सामर्थ्य राजस्थान गौरव सम्मान से हुए सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश वशिष्ठ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

झालावाड़ (संस्कार सृजन) सामर्थ्य  सेवा संस्थान, झालावाड़ के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ. रामजी चंद्रवाल ने बताया कि सामर्थ्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 06 वाँ राष्ट्र स्तरीय “सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्डस- 2025” व “सामर्थ्य राजस्थान गौरव सम्मान 2025” कार्यक्रम का आयोजन झालरापाटन, झालावाड़ के निज़ी होटल में विशिष्ट मुख्य अतिथि HH महाराज राणा चंद्रजीत सिंह एवं मुख्य अतिथि अजय सिंह राठौड़ IAS जिला कलेक्टर झालावाड़, अमित कुमार IPS पुलिस अधीक्षक झालावाड़, सागर पवार IFS उप वन संरक्षक, झालावाड़, डॉ.ए. पी. सिंह सीनियर काउंसलर भारत सरकार सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया, अति विशिष्ट अतिथि डॉ. अश्वनी जोजरा संस्थापक- सहयोग इंडीया जम्मू व कश्मीर, भुवनेश अग्रवाल, डॉ. महावीर सुमन,उदयभान सिंह, गौतम कुमार दड्डा, डॉ. भगवान तलवारे, मुंबई, शशिकांत जैन, भाग्यश्री वर्तक, हारून राशीद, अमीश शाह के आतिथ्य में आयोजित किया गया |

इसमें अपने कार्य एवं उपलब्धियों के आधार पर राष्ट्र निर्माण एवं दिव्यांगजन हितार्थ योगदान देने वाली विभूतियों का चयन संपूर्ण देश से प्राप्त आवेदनों में से “सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड 2025” के 25 प्रतिभाओं एवं सामर्थ्य “राजस्थान गौरव सम्मान 2025” के 45 प्रतिभागियों का चयन कर उनको मंच पर सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

इसी कड़ी में जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राकेश वशिष्ठ के द्वारा वर्तमान में ‘111’ बार व्यक्तिगत रक्तदान के साथ रक्तदान एवं देहदान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने के लिए मंच पर अति विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के टाइटल और राजस्थान गौरव सम्मान के साथ सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

आपको बता दें गत वर्ष डॉ. राकेश वशिष्ठ ने (किसी पत्रकार द्वारा सर्वाधिक 106 बार व्यक्तिगत रक्तदान करने का रिकॉर्ड) बनाया जिसे "एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, नेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड एक्सीलेंस ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूएन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड" द्वारा ऑफिशियल दर्ज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान और अर्जित उपलब्धियों को देखते हुए डॉ वशिष्ठ समाज के प्रेरणा श्रोत बने हैं। 

बकौल डॉ वशिष्ठ जब तक ईश्वर स्वस्थ रखेंगे तब तक रक्तदान का यह सफर जारी रहेगा | रक्तदान सभी को नियमित रूप से करना चाहिए | रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी या चक्कर नहीं आते | एक स्वस्थ मनुष्य 90 दिन के अंतराल से वर्ष में चार बार रक्तदान कर सकता है। डॉ. राकेश वशिष्ठ द्वारा प्रतिदिन विभिन्न मुद्दों पर लिखे आलेख देश के अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय समाचार पत्रों, पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं | आपने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहदान और अंगदान हेतु पंजीयन कर संकल्प लिया है और अभी तक लगभग 542 व्यक्तियों को प्रेरित कर उनका स्वैच्छिक देहदान अंगदान हेतु पंजीयन करवाया है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments