अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है- गुलाबचंद कटारिया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) आचार्य भिक्षु आलोक संस्थान केलवा एवं विज्ञान समिति के सयुंक्त तत्वावधान में आचार्य भिक्षु प्रज्ञा सम्मान 2025 राज्यपाल पंजाब गुलाब चंद कटारिया, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा एवं ईंज. अखिलेश जोशी द्वारा प्रदान किया गया |

अपने उद्बोधन में गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि अच्छाई का सम्मान करते रहने से बुराई स्वतः ही बौनी हो जाती है तथा पुस्तक देना सबसे बड़ा सम्मान है | विज्ञान समिति के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा की "व्यक्ति को बनाना" एक सर्वोच्च सेवा है जो समिति कर रही है |

राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान डॉक्टर केएल तोतावत एवं पवन कोठारी द्वारा किया गया | दिनेश कोठारी अध्यक्ष आचार्य भिक्षु अलोक संस्थान द्वारा स्वागत उद्बोधन व संस्था परिचय, कुल प्रमुख कुंदन लाल कोठारी द्वारा सम्मान की पृष्ठभूमि एवं डॉक्टर एल एल धाकड़ द्वारा सम्मान प्रक्रिया का संचालन किया गया |

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया है कि आर्डर ऑफ़ कनाडा से अलंकृत डॉ. जगमोहन हूमर एवं डॉक्टर ललिता जोगड़ को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2025 का "आचार्य भिक्षु प्रज्ञा सम्मान" प्रदान किया गया जिसमे उन्हें नगद पुरस्कार सहित प्रशस्ति पत्र, प्रतीत चिह्न, साहित्य, शाल, पगड़ी व ऊपरणे से सुशोभित किया गया |

डॉ. केपी तलेसरा एवं प्रकाश तातेड़ ने सम्मानित मनीषियों का परिचय देते हुए बताया कि डॉ. हूमर एक विश्वविख्यात भूकंप वैज्ञानिक एवं समाजसेवी है | जिनके कार्यों की उत्कृष्टता के मध्येनज़र कनाडा में उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान "आर्डर ऑफ़ कनाडा" मिला है तथा उनका जीवन शिक्षा, समाज सेवा एवं जैन दर्शन के प्रचार- प्रसार को समर्पित है |

वहीं डॉक्टर ललिता जोगड़ की जन्मभूमि महाराष्ट्र होकर साहित्य एवं जैन दर्शन को समर्पित है | अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए आप दस से अधिक देशों में सम्मान प्राप्त कर वर्तमान में 44 विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और साहित्यिक संस्थानों में विभिन्न पदों पर सेवा कर रही है | उल्लेखनीय में आचार्य तुलसी जन्म शताब्दी पर 100 कविताओं का संकलन, मां पर 1111 कविताएं, आचार्य महाप्रज्ञ पर 1121 कविताओं सहित 1450 वर्ल्ड रिकॉर्ड आपके नाम है |

कार्यक्रम संचालन लीना जैन द्वारा किया गया व आभार समिति अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने व्यक्त किया | राष्ट्रगान व स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments