ROLLYWOOD CINEMA: राजस्थानी सिनेमा को मिली नई पहचान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और रंग-बिरंगे जीवन को दर्शाने वाला राजस्थानी सिनेमा अब एक नई पहचान के साथ उभर रहा है—ROLLYWOOD CINEMA। अब तक इसे सिर्फ “राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री” के नाम से जाना जाता था, लेकिन इस नए नाम ने इसे एक अलग और सशक्त पहचान दी है। 

“ROLLYWOOD” नाम में “रोली” यानी सिंदूर और रंग-बिरंगी संस्कृति का प्रतीक शामिल है, जबकि “वुड” शब्द इसे Hollywood और Bollywood जैसे बड़े फिल्म उद्योगों की श्रेणी में जोड़ता है। यह नाम लेखक, गीतकार और भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त फौजी असलम कायमखानी द्वारा दिया गया।  

इस नाम को राजस्थान के लगभग सभी जिलों के कलाकारों, निर्माताओं, निर्देशकों और तकनीशियनों का भरपूर समर्थन मिला है। फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने इसे राजस्थानी सिनेमा के लिए एक सटीक और सम्मानजनक पहचान माना है। हाल के वर्षों में ROLLYWOOD CINEMA के तहत कई फिल्में दर्शकों तक पहुंची हैं, जिनमें ऑफलाइन, पॉइंट ज़ीरो, म्हारो श्याम, टाइगर आप राजस्थान और म्हारो काई कसूर जैसी फिल्में थिएटरों में प्रदर्शित हुईं। 

वहीं, पिंजरा और हथकड़ी जैसी फिल्मों की शूटिंग भी जारी है। इतिहास की बात करें तो ROLLYWOOD CINEMA की पहली फिल्म नज़राना मानी जाती है। इस इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में जानी-मानी अभिनेत्री नीलू वाघेला का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने मुंबई में लोकप्रिय टीवी धारावाहिक दीया और बाती हम में भी अपनी पहचान बनाई। आज ROLLYWOOD CINEMA तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह भारतीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी एक मजबूत और विशिष्ट पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments