1 अप्रैल से शुरू होगी टाटियावास टोल पर दरों में बढ़ोतरी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण ने राजमार्ग पर टोल दरों में वृद्धि कर दी है। नई दरे एक अप्रैल से लागू होगी। जिसके चलते राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, व्यापारियों व परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों की जेब पर सीधे सीधे भार पड़ेगा। 

जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टाटियावास टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में वृद्धि का फरमान चस्पा कर दिया गया है। नई दरों के तहत कार, जीप, वैन एवं हल्के मोटर वाहनों के लिए सिंगल यात्रा शुल्क 75 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया गया है, जबकि एक ही दिन में वापसी के लिए 120 म देने होंगे। 

इसी प्रकार लाइट कमर्शियल वाहन एवं मिनी बस के लिए सिंगल शुल्क 125 रुपए और रिटर्न 190 रुपए निर्धारित किया गया है। बस एवं दो एक्सल ट्रक के लिए सिंगल यात्रा शुल्क 265 रुपये तथा रिटर्न 400 रुपए तय किया गया है। वहीं 3 से 6 एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए 415 -रुपए तथा 7 या उससे अधिक एक्सल वाले ओवरसाइज वाहनों के लिए 505 रुपए सिंगल यात्रा शुल्क निर्धारित किया गया है। 

मासिक पास की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। कार वर्ग के लिए मासिक पास 2610 रुपए, लाइट कमर्शियल वाहन के लिए 4220 रुपए तथा बस-ट्रक के लिए 8840 रुपए निर्धारित किया गया है। भारी वाहनों के मासिक पास 13860 रुपए तक पहुंच गए हैं। 

हालांकि टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत देते हुए मासिक पास 350 रुपए निर्धारित किया गया है, जो पूर्व में 340 रुपए था।

एनएचएआई ने टोल संचालक एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि संशोधित दरों के अनुसार 1 अप्रैल से टोल शुल्क शुरू की जाए तथा सभी साइन बोर्ड पर नई दरें प्रदर्शित की जाएं। 

प्राधिकरण के अनुसार, नई दरों का उद्देश्य राजमार्ग के रखरखाव और सड़क गुणवत्ता में सुधार करना है। परियोजना निदेशक ने कहा कि सड़कों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए यह कदम जरूरी है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments