हनुमान जयंती पर सामोद वीर हनुमान मंदिर में उमड़ेगा जन सैलाब, पहली बार की गई सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सामोद पर्वत पर स्थित श्री वीर हनुमान मंदिर धाम में 2 अप्रैल को हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की हैं।

आयोजन जगतगुरु अवध बिहारी देवाचार्य महाराज के सानिध्य में होगा, जिसमें 350 से अधिक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। इस बार 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए आने की उम्मीद है। 

मंदिर प्रशासन द्वारा पहली बार सभी श्रद्धालुओं को लड्डू का प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं मंदिर परिसर और मार्गों को भव्य रूप से सजाने के लिए जयपुर, दिल्ली और कोलकाता से 11 क्विंटल फूल मंगवाए गए हैं।

भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहाड़ी मार्ग पर करीब 900 मीटर तक लाल कारपेट बिछाया गया है तथा छह स्थानों पर टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पांच स्थानों पर विश्राम स्थल भी बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु आराम कर सकेंगे। 

मंदिर में पहली बार सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जहां दर्शन के बाद श्रद्धालु फोटो ले सकेंगे। भीड़ को देखते हुए दर्शनों के खास किए गए हैं। मंदिर के अलसुबह 3.15 बजे खोल दिए जाएंगे, जिससे श्रद्धालु सुबह सवा तीन बजे से ही दर्शन कर सकेंगे। 

मंदिर परिसर में 50 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा दो एंबुलेंस, दो दमकल वाहन, तीन डॉक्टर, छह नर्सिंग स्टाफ तथा सिविल डिफेंस की टीम तैनात रहेगी। करीब 250 स्वयंसेवक, पुलिस बल, स्काउट-गाइड और आरएसएस के सदस्य भी व्यवस्था संभालेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में इंक्वायरी ऑफिस और तीन कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आने और जाने के अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। 

व्यवस्थापक के अनुसार, इस बार सुगम दर्शन के लिए पर्याप्त स्थान और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मंदिर प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग और नियमों के पालन की अपील की है, ताकि आयोजन सफल और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments