श्रीराम कथा रस माधुरी को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन,19 मार्च से 26 मार्च तक होगी कथा,कल निकलेगी कलश यात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) नया बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आज श्रीराम कथा रस माधुरी के आयोजन के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कथा आयोजन परिवार के यज्ञदत्त सर्राफ ने मीडिया कर्मियों का परिचय पत्र पहना कर स्वागत किया।

श्रीराम कथा के कथा व्यास महेश चंद्र शर्मा हवेलीवाला ने दिनांक 19 मार्च से 26 मार्च तक होने वाली कथा के विभिन्न वृतांतों एवं प्रसंगों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दिवस को माता सती एवं शंकर पार्वती विवाह कथा, द्वितीय दिवस को नारद मोह, रावण जन्म एवं पृथ्वी की पुकार की कथा,तृतीय दिवस को राम जन्म, तड़का सुबाहु वध, जनकपुर प्रस्थान और धनुष यज्ञ के प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। चतुर्थ दिवस को राम बरात आगमन, राम विवाह कंवर कलेवा और बारात विदाई का प्रसंग विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। 

इसी प्रकार पंचम दिवस को राम वनवास, केवट प्रसंग, निषाद राज सेवा, भारद्वाज- वाल्मीकि आश्रम सेवा,चित्रकूट विश्राम एवं दशरथ मरण के कथा प्रसंग प्रस्तुत होंगे। षष्ठम दिवस को भरत जी का चित्रकूट प्रस्थान एवं अयोध्या वापसी,अत्री मिलन, जयंत की कुटिलता,सुतीक्षण प्रसंग,सूर्पनखा प्रसंग एवं सीता हरण एवं सप्तम दिवस को राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध,रामेश्वर स्थापना,लंका पर चढ़ाई तथा लक्ष्मण शक्ति का वर्णन किया जाएगा। 

अंतिम दिवस को कुंभकरण, मेघनाथ एवं रावण वध,रामचरितमानस का महात्म्य एवं भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा प्रस्तुत की जाएगी। कथा आयोजन की इस परंपरा में नि:शुल्क रूप से यह उनकी 14वीं कथा होगी। इसके लिए वह किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेते हैं। उनका यह संकल्प आगे भी बना रहे, ऐसी भगवान से प्रार्थना है। 

कथा आयोजन में सक्रियता से भाग ले रहे शिक्षाविद एवं श्री परशुराम सेवा समिति के हजारी लाल शर्मा ने बताया कि कथा प्रारंभ होने से पूर्व कल 18 मार्च को प्रथम पूज्य गढ़ गणेश जी के मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो प्रातः 8 बजे मंदिर से प्रस्थान कर कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस आयोजन के लिए संपूर्ण तैयारियां अंतिम दौर में है। उन्होंने आशा प्रकट की कि यह यात्रा अनेक मायनों से चौमूं नगर के लिए ऐतिहासिक सिद्ध होगी। 

सेवा भारती समिति की पिंकी जिंदल ने बताया कि कलश यात्रा को लेकर नगर की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। समस्त मातृ शक्ति धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत होकर अनुशासित तरीके से कलश यात्रा में कथा में भाग लेने के लिए तत्पर है।

बाबा अमरनाथ कावड़ यात्रा संघ के एडवोकेट सुरेश गोदारा ने कलश यात्रा की मार्ग व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी | मृत्युंजय आत्रेय ने यात्रा एवं कथा के दौरान स्काउट व्यवस्था तथा भगवान राम के चित्रों के वितरण के संबंध में जानकारी प्रदान की।

इस कथा में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए हुए संघर्ष में चौमूं क्षेत्र से सम्मिलित हुए कार सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। यह संपूर्ण कथा माधुरी का एक विशिष्ट आयोजन होगा। इस हेतु समस्त कार सेवकों एवं दिवंगत कार सेवकों के परिजनों से संपर्क किया जा चुका है। उन्होंने आशा प्रकट की कि दिनांक 26 मार्च को समस्त कार सेवक एवं उनके परिजन कथा में पधार कर सम्मान ग्रहण करेंगे।

कथा आयोजन परिवार से यज्ञ दत्त सर्राफ ने बताया कि कथा में प्रत्येक दिवस संत सान्निध्य प्राप्त होगा। इस क्रम में वीर हनुमान धाम  से श्रीमद्जगतगुरु रामानंदाचार्य अवध बिहारी देवाचार्य महाराज, बड़ी डूंगरीथानापति हीरापुरी महाराज,हाथोज धाम के महामंडलेश्वर बालमुकुंद आचार्य महाराज, संतोषी माता चौमूं से महामंडलेश्वर बालक दास महाराज,अंजनी धाममहामंडलेश्वर हरि कृष्ण दास ग्वालिया बाबा,पलसाना धाम से निंबार्क रत्न मनोहरशरण दास महाराज,परशुरामपुरीमठ उदयपुरिया से नरसिंहपुरी महाराज, खोरा श्यामदास से गिरधारी दास महाराज पान वाले बाबा,खेड़ापति बालाजी धाम सामोद से महंत विजय रामदास महाराज,गोल्यावाला धाम मोरीजा से महंत सागरपुरी महाराज, रुडजी की बगीची चौमूं से मनोहर दास महाराज आदि प्रमुख संतों एवं धर्माचार्यों का आशीर्वाद प्राप्त होने का अवसर मिलेगा।

इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों के नाते पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री कालीचरण सराफ एवं भाजपा राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक रामलाल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों का भी इस कथा में पदार्पण होने की आशा है। 

कथा आयोजन में अग्रणी भूमिका निभा रहे कथा यजमान सत्यनारायण सर्राफ एवं गायत्री देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए अनेक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है जिसमें श्री अग्रवाल समाज, सर्व समाज जागृति संघ, श्री परशुराम सेवा समिति, श्री आदर्श रामलीला मंडल, बाबा अमरनाथ कावडिया संघ,सेवा भारती महिला समिति, श्री पशुपतिनाथ गौशाला गढ़ परिसर, संघ विचार परिवार, जनरल फैंसी फुटवियर एवं स्टेशनर्स व्यापार मंडल चौमूं ,क्यूरियस किड्स एकेडमी आदि संस्थाओं एवं संगठनों का सहयोग प्रमुख रूप से रेखांकित किया जा सकता है। आपने आवाहन किया कि धर्म प्रेमी नगरी चौमूं में हो रहे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाएं।

शिक्षाविद नवीन शर्मा ने बताया कि दिनांक 26 मार्च गुरुवार को प्रातः 8 बजे प्राचीन गढ़ परिसर स्थित पशुपतिनाथ गौशाला में गौ प्रतिमा की स्थापना की जाएगी जिसमें विशिष्ट अतिथि के नाते चौमूं के पूर्व राज परिवार से संबंधित चौमूं ठाकुर स्वर्गीय देवी सिंह की पौत्रवधू राजमाता गायत्री कुमारी एवं प्रपौत्र ठाकुर संजय सिंह उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान आचार्य पंडित रामस्वरूप शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कैलाश तिवाडी, नीलम छीपा, सुनीता जिंदल, नरेश जिंदल, अटल मेठी, रमेश देवंदा और विमल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments