राष्ट्रीय लेखक सम्मेलन में उदयपुर के जुगनू, बोहरा, टांक की सशक्त अभिव्यक्ति

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) साहित्यकार मंच सिरोही एवं ब्रह्मकुमारी संस्थान के साझे में आबूरोड स्थित मानसरोवर परिसर में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय लेखक सम्मेलन’ का सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में उदयपुर से इतिहासकार डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू, साहित्यकार डॉ. हुसैनी बोहरा एवं नाट्य निर्देशक एवं रंगकर्मी सुनील टांक को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।


सम्मेलन के प्रथम दिवस तीन सत्र आयोजित किए गए। उद्घाटन सत्र में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात आयोजित प्रथम वैचारिक सत्र में “वर्तमान परिस्थितियाँ और हिन्दी लेखन” विषय पर सारगर्भित चर्चा हुई। ब्रह्मकुमारी संस्थान के प्रतिनिधि गुलजारी भाई ने सम्मेलन के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्य और साहित्यकार का महत्व समाज में सदैव बना रहेगा। अन्य सत्रों के साथ प्रथम दिवस का समापन हुआ।

दूसरे दिन के प्रथम सत्र में “हिन्दी नाटक और रंगमंच की वर्तमान चुनौतियाँ” विषय पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू ने कहा कि राजस्थान की नाट्य परंपरा अत्यंत समृद्ध है और ‘गवरी’ जैसी लोकनाट्य परंपरा इसकी जीवंत मिसाल है। उन्होंने उदयपुर में सर्वभाषायी नाटकों के आयोजन का भी उल्लेख किया।

नाट्य निर्देशक एवं रंगकर्मी सुनील टांक ने अभिनय क्षेत्र की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फिल्म और ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव से रंगमंच प्रभावित हुआ है। उन्होंने दर्शकों की नाटक के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए नए प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

द्वितीय सत्र में “मीडिया और हिन्दी साहित्य” विषय पर चर्चा हुई। डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू ने साहित्य और मीडिया के बदलते स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक मीडिया के साथ सामंजस्य स्थापित करना समय की आवश्यकता है। तभी हम साहित्य को बचा सकते है।

 वहीं डॉ. हुसैनी बोहरा ने मीडिया और साहित्य के अंतर्संबंधों को स्पष्ट करते हुए बताया कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म ने रचनाकारों और पाठकों के बीच त्वरित संवाद को संभव बनाया है। मीडिया की भूमिका विकास में प्रारंभ से ही रही है, फिर चाहे प्रिंट मीडिया का युग हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का युग हो 

सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों, नाटककारों, कवियों एवं कवयित्रियों ने भी अपने विचार साझा किए। समापन सत्र में सभी अतिथियों एवं वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय लेखक सम्मेलन कार्यक्रम की संयोजक डॉ. विभा सक्सेना ने सम्मेलन की रूपरेखा एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments