खादी को राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान का हथियार बनाने वाले लक्ष्मीचन्द भंडारी का निधन, 92साल में ली अंतिम सांस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान को समर्पित लक्ष्मीचन्द भंडारी ने 20 फ़रवरी 2026 को 92 साल 3 महीने और 18 दिन की उम्र में अंतिम सांस ली | उन्होंने खादी को राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान का हथियार बनाया था |

लक्ष्मीचन्द भंडारी का जन्म  2 नवंबर 1933 को कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन अजमेर जिले में मिश्रीलाल भंडारी के यहां हुआ | इनका जीवन सेवा त्याग और समाज कल्याण के आदर्शों से प्रेरित रहा | बचपन से ही इनमें राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान की भावना थी | सन 1953 में उन्होंने खादी आंदोलन और ग्रामोद्योग के कार्यों से जुड़कर वंचित और ग्रामीण समाज के उत्थान का संकल्प लिया, उन्होंने खादी संघ से प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा बुनाई और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किए | उनके समर्पित कार्यों की सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई और खादी एवं ग्रामोद्योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया | यह सम्मान उनके जीवन भर के निष्ठापूर्ण सेवा कार्यों का प्रमाण है |

राजस्थान खादी संघ में सहायक मंत्री के रूप में उन्होंने दीर्घकाल तक सेवा दी | 1967 में बस्सी क्षेत्र में खादी ग्रामोद्योग संस्था की स्थापना कर उसे निरंतर विकसित किया | एक छोटे से किराए के भवन से आरंभ हुआ कार्य आगे चलकर विशाल आश्रम भवन में परिवर्तित हुआ | जिसकी संपत्ति लाखों से बढ़कर करोड़ तक पहुंची और इससे सैकड़ो लोगों को रोजगार मिला |

उन्होंने शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया | विद्यालयों में कक्ष निर्माण, बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण, अस्पतालों में सुविधा बढ़वाना, मंदिरों के निर्माण और जीर्णोद्धार में सहयोग तथा रोजगार के अवसर उत्पन्न करना उनके प्रमुख कार्यों में शामिल रहा | उनके प्रयासों से क्षेत्र के अनेक कतिन-बुनकरों और जरूरतमंद परिवारों को आजीविका मिली |

धर्म और आध्यात्मिक में उनकी गहरी आस्था थी | उनके आश्रम में संत-महात्माओं का सत्संग होता रहता था और उन्होंने सदैव समाज में नैतिक मूल्यों और सेवा भाव को प्रोत्साहित किया |

लक्ष्मी चंद भंडारी का जीवन सादगी, ईमानदारी ,परिश्रम और सेवा का प्रतीक रहा | उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनाकर एक अमिट छाप छोड़ी | उनके आदर्श और संस्कार आने वाली पीढियां को सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे |

लक्ष्मी चंद भंडारी केवल समाजसेवी नहीं बल्कि एक आदर्श परिवार प्रमुख भी थे उन्होंने अपने परिवार को प्रेम अनुशासन और उच्च नैतिक मूल्यों की मजबूत नींव प्रदान की | उनके लिए परिवार केवल संबंधों का समूह नहीं बल्कि संस्कारों और परंपराओं की जीवित धरोहर था | उन्होंने अपने बच्चों और आने वाली पीढियां को सत्य, परिश्रम, आत्म सम्मान और सेवा भाव का मार्ग दिखाया | 

लक्ष्मी चंद भंडारी पत्नी निर्मला देवी, पुत्र राजेंद्र भंडारी, नरेंद्र भंडारी, सुरेंद्र भंडारी, महेंद्र भंडारी और पुत्री चित्रा सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं | खादी जगत इनके योगदान को कभी नहीं भूल पाएगा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments