श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव को लेकर गणपति को दिया निमंत्रण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विराज फाउंडेशन के तत्वावधान में 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक राजविलास गार्डन, जयपुर रोड चौमूं में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के उपलक्ष्य में गढ़ गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर गणेशजी को आमंत्रण अर्पित किया गया।

इस अवसर पर पंडित ईश्वरदास शर्मा एवं पंडित अरुण कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी के सानिध्य में मुख्य यजमान तपेंद्र सिंह राजावत एवं उनकी धर्मपत्नी भाविका कंवर ने गणेशजी को निमंत्रण पत्र अर्पित करते हुए महोत्सव के सफल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।

इस दौरान बनवारीलाल शर्मा एवं नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह है। महोत्सव की भव्य कलश यात्रा 2 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे गढ़ परिसर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई कथा स्थल पहुंचेगी, जिसमें हजारों महिलाएं भाग लेंगी। यह कलश यात्रा शाही लवाजमे के साथ निकाली जाएगी, जो आयोजन की भव्यता को और अधिक आकर्षक बनाएगी।

इस मौके पर फैंसी फुटवियर एवं जनरल व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, चंद्र प्रकाश शर्मा, ओम प्रकाश रीडर, भीम सिंह राजावत, नारायण शर्मा, डॉ. बंशीधर शर्मा, अशोक रेवड़का, राधेश्याम जोशी, डॉ. सीताराम कुमावत, डॉ. एम.के. अग्रवाल, सत्यप्रकाश पारीक, दामोदर प्रसाद खांडल, डॉ. पवन कुमार तिवाड़ी, राजस्थान पेंशन मंच अध्यक्ष राधेश्याम यादव, रामपाल कुमावत, जगदीश प्रसाद कुमावत, दिनेश कुमार कुमावत, मोहनलाल सैनी, विनोद कुमार शर्मा, सौरभ कलावड़िया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments