बुजुर्गों के आशीर्वाद और नन्ही मुस्कानों के साथ मनाया फागोत्सव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कला मंज़र सोसाइटी और सृष्टि द वीमेन क्लब ने संयुक्त रूप से नया सवेरा NGO के वृद्धों व बच्चों के साथ फागोत्सव मनाकर अपनी होली का शुभारंभ किया। राधा कृष्ण जी को गुलाल चढ़ाकर व मीठा भोग लगाकर उन्हें आमंत्रित किया गया साथ ही गजानंद स्तुति के साथ उत्सव की रंगभरी शुरुआत की गई। 

कला मंज़र की संस्थापिका मीनाक्षी माथुर ने बताया कि लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत सुनाकर समां बांध दिया जिनपर बच्चे, बुजुर्ग व सभी जमकर थिरके। गायिका अर्चना शर्मा ने होली गीतों के साथ धमाल मचा दिया। कृष्ण बनकर आई हेमलता भारद्वाज ने खूब हंसी ठिठोली करी। सृष्टि क्लब की संस्थापिका मधु सोनी ने कहा कि आज इन बच्चों व बुजुर्गों के साथ खुशी साझा करके होली की सुंदर शुरुआत हो चुकी है।

वरिष्ठ नृत्य गुरु उषा ने दोनो संस्थाओं की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुये कहा कि ये सिलसिला हर वर्ष जारी रहना चाहिए। कला मंज़र संस्था की ओर से नया सवेरा NGO को उपहार स्वरूप नकद धनराशि प्रदान की गई। सृष्टि क्लब की ओर से बच्चों व बुजुर्गों को नाश्ता व चॉकलेट टाफियां वितरित किये गए।

इस अवसर पर तीनों ही संस्थाओं के वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे। सवेरा संस्था से 18 बुजुर्ग, 35 बच्चे व स्टाफ के सदस्य भी उपस्थित रहे। कला मंज़र सोसाइटी की ओर से वरिष्ठ नृत्य गुरु उषा श्री, कला मंज़र की अध्यक्ष शोभा सक्सेना, दीविशा फाउंडेशन की फाउंडर मीना श्रीवास्तव, वरिष्ठ कवियत्री व लेखिका ज्योत्सना सक्सेना, वरिष्ठ कवियत्री व समाज सेविका पूजा उपाध्याय, ऑनर टिल फाउंडेशन की फाउंडर गीता पारीक, नारी कभी न हारी लेखिका साहित्य संस्थान की अध्यक्ष नीलम शर्मा, नन्हे कदम सोसाइटी की फाउंडर रेणु भाटिया, वरिष्ठ नृत्य गुरु मीरा सक्सेना, खागोत रेस्टोरेंट के ऑनर बसन्त कुमावत भी उत्सव में उपस्थित रहे।

सृष्टि द वीमेन क्लब से संजय सरदाना, बृजेश पवार (अध्यक्ष), मीना राठौर (उपाध्यक्ष), सिंधु जैन, अंजू सोनी, मीना अग्रवाल, प्रमिला अरोड़ा, नीलिमा टोंगरा (हेड एडवाइजर) उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments