सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 28 जोड़ों का हुआ रजिस्ट्रेशन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) माली समाज विकास समिति चौमूं के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 19वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए अंतिम परिचय सम्मेलन रविवार को सैनी समाज सभा भवन, चौमूं में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता माली समाज विकास समिति अध्यक्ष हीरालाल सैनी पाच्यां ने की। मंत्री मदनलाल मालेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 28 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है और अंतिम परिचय सम्मेलन सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है।

उन्होंने बताया कि 26 मार्च को रामनवमी के पावन अवसर पर 19वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 4 मार्च 2026 को सुबह 9:15 बजे सैनी समाज सभा भवन से गणेश निमंत्रण यात्रा रवाना होगी, जो गढ़ गणेश मंदिर तक जाएगी। गणेश निमंत्रण के पश्चात पुनः सभा भवन में लौटकर सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजमल ठेकेदार, उपाध्यक्ष माया सांखला, सह कोषाध्यक्ष अशोक कुमार रोलावण, कार्यालय मंत्री ओम भगत, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम तंवर, पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सहाय अधोप्या, पूर्व अध्यक्ष मदनलाल सतरावला,पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार तिगरिया, रामेश्वर प्रसाद सिंगोदिया, पूर्व सरपंच कल्याण सहाय पापटवाण,पूर्व चेयरमैन नानूराम सैनी, गोविंद नारायण सैनी, सूरजमल सैनी, पार्षद सायर सैनी, नन्छुराम बिसनालिया, प्रभातीलाल सैनी, उपाध्यक्ष गणेश नारायण बैनाड़िया, कल्याण सहाय तोबडा, दिनेश सैनी मोरीजा, लालाराम बागड़ी, अर्जुनलाल, मोहनलाल तंवर, राजकुमार कांकरवाल, पूरणमल करवा, सूरजमल करवा, बाबूलाल अधोप्या,मोहनलाल सिंगोदिया, श्यामलाल सैनी, हीरालाल जादम, मोहरी लाल चांदोलिया, महेंद्र कुमार भगत, सुभाष सैनी, भंवरलाल पापटवाण, बाबूलाल जादम, गुलाब सैनी श्यामलाल सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। 

कोषाध्यक्ष एडवोकेट कुमार गौरव सैनी ने समाज के सभी बंधुओं से आह्वान किया कि गणेश निमंत्रण (पीले चावल) कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments