पूर्व विधायक शर्मा ने की राधास्वामी बाग पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने क्षेत्र की यातायात समस्याओं और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। शर्मा ने जयपुर-सीकर राजमार्ग (NH-52) की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसे 6-लेन में क्रमोन्नत करने और चौमूँ के राधास्वामी बाग कट पर फ्लाईओवर व सर्विस रोड निर्माण की मांग उठाई है।


अपने पत्र में रामलाल शर्मा ने अवगत कराया कि NH-52 वर्तमान में 4-लेन है, लेकिन विश्व प्रसिद्ध श्री खाटूश्याम जी मंदिर और श्री सालासर बालाजी मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के कारण इस मार्ग पर श्रद्धालुओं का निरंतर आवागमन रहता है। इसके साथ ही शेखावाटी क्षेत्र को राजधानी से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने की वजह से यहाँ भारी वाहनों का दबाव अपनी क्षमता से कई गुना अधिक हो चुका है। 

साथ ही विशेष रूप से चौमूँ के राधास्वामी बाग कट की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि यहाँ फ्लाईओवर/पुलिया के अभाव में शहर के भीतर प्रवेश करने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है। इसके कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें जान-माल की हानि हो रही है। साथ ही वाहनों के अत्यधिक जमाव के कारण स्थानीय निवासियों और यात्रियों को लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। 

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि ​जयपुर से रींगस तक के राजमार्ग को जनभावनाओं और सुरक्षा की दृष्टि से 6-लेन किया जाए। राधास्वामी बाग कट पर व्यवस्थित फ्लाईओवर/ पुलिया का निर्माण हो तथा स्थानीय यातायात को सुगम बनाने के लिए दोनों ओर व्यवस्थित सर्विस रोड तैयार की जाए। प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने विश्वास जताया है कि केंद्र सरकार इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र संज्ञान लेगी, जिससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि पूरे शेखावाटी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments