बाॅलीवुड फेम गुलशन पांडे और राॅलीवुड के राज जांगिड़ ने बढ़ाई बिहार दिवस की शोभा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

भीलवाड़ा (संस्कार सृजन) वस्त्रनगरी भीलवाड़ा में बिहार दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। पूर्वाचल जनचेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आजादनगर के टांक भवन में आयोजित समारोह में सामाजिक सरोकार और प्रतिभा सम्मान का अद्भुत मेल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्राइम पेट्रोल फेम कलाकार गुलशन पांडे और राजस्थानी अभिनेता राज जांगिड़ ने फीता काटकर किया। संस्थापक अध्यक्ष व ट्रस्टी रजनीश वर्मा के सानिध्य में आयोजित शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय की विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में न्यूरोलॉजी, दंत, आर्थोपेडिक, ईएनटी सहित सामान्य बीमारियों की निशुल्क जांच की गई। करीब 400 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मंत्र दिया ।

समिति की सक्रिय सदस्य अनुराधा झा ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य पूर्वांचल की उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया । समारोह में 71 प्रतिभावान विभूतियों को 'बिहार गौरव' सम्मान" से नवाजा गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और समाजजनों ने बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन 'लिट्टी-चोखा' का स्वाद चखा।

समारोह में यूट्यूबर अनोखी राजस्थानी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल, भगत प्रजापति, रोशन माली, शिल्पी सिंह, पूनम झा, सुनील झा और सामाजिक कार्यकर्ता मो. हारूण रंगरेज समेत कई जाने माने वरिष्ठ जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य शांतिलाल छापरवाल ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments