श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविंद राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर ब्रह्मपुरी, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्काउट (रेंजर एवं रोवर) के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस विशेष चरण में सामूहिक वंदेमातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व लघु फिल्म प्रदर्शनी सम्मिलित हैं।


कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया के निर्देशन में सर्वप्रथम राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया, साथ ही इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. भाटिया ने राष्ट्रगीत गीत 'वंदे मातरम्' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत की सांस्कृतिक और राजनीतिक पहचान का एक सशक्त प्रतीक है, जो एकता, त्याग एवं भक्ति की भावना को अभिव्यक्त करता है।

इसी क्रम में डॉ. अजीत सिंह चौधरी, सहायक आचार्य, इतिहास विभाग द्वारा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के इतिहास और महत्व पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि भारत का राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' देशभक्ति, प्रेरणा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। 150 वर्ष पूर्व रचित इस गीत ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों के साहस और राष्ट्रगीत के 150 वर्षों के गौरवशाली सफर को दर्शाती एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। महाविद्यालय परिसर में एक सेल्फी प्वाइंट का निर्माण भी किया गया, जहाँ महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सेल्फी ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments