समाज कल्याण विभाग की विविध योजनाओं से महाविद्यालय के विद्यार्थियों का हुआ आमुखीकरण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के राजस्थान राज्य महिला नीति प्रभाग के तत्वावधान में राजस्थान सरकार के समाज कल्याण विभाग की महिला, वृद्ध, निःशक्त जन, विद्यार्थी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, बालिका कल्याण एवं विधवा व परित्यक्ता आदि हितधारकों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं से विद्यार्थियों को आमुखीकृत किया गया।


आमुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर जय भारत सिंह ने समाज कल्याण विभाग के बी.एस.ओ. नीरज कुमार का स्वागत व अभिनंदन करते हुए कहा कि योजनाओं की जागरूकता ही योजना की सफलता का आधार होती है। 

कार्यक्रम के मुख्य संदर्भ वार्ताकार ब्लाॅक सुरक्षा अधिकारी नीरज कुमार ने समाज कल्याण की पालनहार योजना, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना,  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, वृ़द्धावस्था व विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री अनुुप्रति योजना, छात्रवृति योजना एवं मुख्यमंत्री सहायता योजना, वर्क फ्रोम होम योजना आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आह्वान किया कि आज आप इन योजनाओं के जानकार व जागरूक प्रतिनिधि बन गये हैं, इसलिए अब आप इन योजनाओं के बारे में अपने आस-पास के हर गांव व ढाणी के लोगों  को जागरूक करेंगे। 

राज्य महिला नीति प्रभाग की संयोजक डाॅ.दीपा वर्मा ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि को सदन के पटल पर रखते हुए विद्यार्थियों से कहा कि इन योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना अब आपका सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम के परिचर्चा व शंका-समाधान सत्र में विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय की प्रोफ़ेसर अमिता कुमारी, डाॅ. वीणा माथुर, डाॅ. ज्योति अरूण ने अपना सक्रिय योगदान दिया । 

इस कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय के संकाय सदस्य डाॅ. नीतू यादव, डाॅ. मीनाक्षी गुप्ता, डाॅ. नीलम कृष्णिया व डाॅ. मंजू वर्मा आदि ने महाविद्यालय परिसर में एड्स जागरूकता रैली का नेतृत्व किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन डाॅ. सिमन्तिनी पालावत ने किया व धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व संयोजक डाॅ. दीपा वर्मा निभाया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments