भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भाजपा देहात मंडल कालाडेरा (चौमूं) के तत्वावधान में ब्राइटमून स्कूल गोविंदगढ़ में आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर' का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दूसरे दिन भाजपा के भाजपा मुख्य प्रवक्ता राजस्थान व पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण शिविर के 'वैचारिक अधिष्ठान' सत्र को संबोधित करते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति, गौरवशाली इतिहास और विकास की यात्रा ही हमारी वास्तविक शक्ति है। 

उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से मंडल से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को सुशासन के संकल्प और संगठनात्मक सिद्धांतों से जोड़कर अधिक ऊर्जावान बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता वैचारिक रूप से परिपक्व होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करेंगे।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न वक्ताओं ने महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों पर व्याख्यान दिए। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, भाजयुमो अर्जुन लाल यादव, बादाम देवी वर्मा, निमिषा गौड द्वारा सोशल मीडिया, ए.आई. (AI), नमो ऐप व सरल ऐप' के प्रभाव, 'कार्यपद्धति', 'कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि' और  'बूथ प्रबंधन' जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इससे पूर्व सत्रों में केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और क्रियान्वयन पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

दो दिवसीय इस शिविर में कुल 125 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, गोपाल डेनवाल, अंग्रेज यादव, मोहन लाल बुनकर, नाथू लाल जाट, शंकर रेगर, भगवान सहाय फौजी, पवन चोपड़ा, संदीप सिंह, त्रिलोक लोचिब सहित 125 भाजपाइयों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​प्रशिक्षण के समापन पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिससे संगठन आगामी समय में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments