अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान की जिला बैठक सम्पन्न

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला जयपुर द्वितीय की जिला बैठक जिलाध्यक्ष चौथमल कुमावत की अध्यक्षता मे प्रातः 10:00 बजे राजकीय सेठ आनंदीलाल पोद्दार मूक बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (त्रिमूर्ति  सर्कल के पास ) जयपुर में आयोजित की गई।

प्रवासी अधिकारी अभय सिंह राठौड़ ( प्रदेश उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा), मुख्य वक्ता नौरंग सहाय कुनावत (प्रदेश संयुक्त मंत्री ), जिलाध्यक्ष चौथमल  कुमावत, जिला मंत्री रमेश चन्द्र गुप्ता ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारम्भ किया ।

जिला महिला मंत्री सुनिता शर्मा ने दीप मंत्र, सरस्वती वन्दना एवं राष्ट्रीय गीत का गायन सभा को सामुहिक रूप से कराया। बैठक प्रमुख रूप से चार सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में परिचय के उपरान्त संगठन की गतिविधियों एवं आगामी सत्र की सदस्यता पर जिला मंत्री द्वारा खण्ड प्रभारियों से चर्चा की गई । द्वितीय सत्र में खंड स्तर पर संकुल के कार्यकर्ता प्रशिक्षण पर चर्चा में जिलाध्यक्ष  द्वारा विस्तार सें संगठन के इतिहास, नवीन नामकरण व स्वरूप के साथ कार्यकर्त्ता के संगठन में महत्व एवं व्यवहार पर प्रकाश डाला । 

तृतीय सत्र में प्रवास कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए प्रदेश संयुक्त मंत्री द्वारा संगठन के सुदृढ़ीकरण में प्रवासी कार्यकर्त्ता के निःस्वार्थ समर्पण, अनामता के महत्व को चिन्हित करते हुए श्रृंखला बद्ध रूप से संगठन की रीति नीति के अनुरूप जमीनी कार्यकर्ता  की पहचान को इंगित किया । ताकि संगठनात्मक उद्देश्य की पूर्ति हो। कार्यक्रम और संगठन के सम्बन्ध को उजागर करते हुए संगठन के उद्देश्य - पद्धति व रचनात्मक - आन्दोलनात्मक कार्यक्रमो की महत्ता बतलायी। संगठन में कोष की सुचिता को अनिवार्य घटक के रूप में प्रस्तुत किया।

चतुर्थ सत्र में प्रवासी अधिकारी अभय सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग, कर्तव्य बोध दिवस, नवसंवत्सर  कार्यक्रम जैसे संगठन के नियमित एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के महत्व को उजागर करते हुए खण्ड एवं संकुल स्तर पर संयोजक, सहसंयोजक एवं महिला संयोजक सक्रीय रह कर संगठन के कार्यक्रमो में अधिकाधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करावें ।  निर्धारित अवधि में सदस्यता कार्य पूर्ण करने का आव्हान किया । 

बैठक में संभाग मीडिया प्रभारी ओमप्रकश टेलर, जिला संगठन मंत्री अजय शर्मा सहित जिले के निवासी प्रदेश व संभाग कार्यकारिणी के सदस्य, जिला कार्यकारिणी जयपुर द्वितीय एवं  जिले की उप-शाखाओं ( खण्डों) के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री, कोषाध्यक्ष, सभाध्यक्ष गणों ने उपस्थित होकर संगठन को संबल एवं मजबूती प्रदान की। सदस्यता कार्यक्रम बाबत पुस्तिकाओं का  वितरण खण्ड प्रभारियों को किया गया। संभागियों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की  गई।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments