उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता को गर्वनर ने किया सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में दिनांक 09 से 12 फरवरी 2026 तक राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह राजस्थान प्रदेश के राज्यपाल हरिभाउ बागडे के मुख्य आतिथ्यि में संपन्न हुआ।


उदयपुर जिले के वरिष्ठ सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुऐ बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड प्रदेश के इस राज्य स्तरीय विशाल सम्मान समारोह में उदयपुर जिले के युवा, कर्व्यनिष्ठ, दूरगामी दृष्टिकोण रखते हुऐ युवाओं के उत्थान में विशेष रुचिशील जिला कलक्टर नमित मेहता को प्रदेश के गर्वनर हरिभाऊ बागडे के कर कमलों से भारत स्काउट व गाइड आंदोलन का राष्ट्रीय स्तरीय सिल्वर ऐलिफेंट सर्वोच्च अवार्ड पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओटाराम देवासी पंचायतीराज राज्यमंत्री राजस्थान सरकार, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पी.सी. जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उदयपुर जिले के सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुऐ बताया कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में 09 से 12 फरवरी 2026 राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जतगतपुरा, जयपुर 11 फरवरी को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के अवसर पर उदयपुर जिले के जिला कलक्टर नमित मेहता को भारत स्काउट व गाइड का राष्ट्रीय स्तर का सिल्वर ऐलिफेंट सर्वोच्च अवार्ड भारत स्काउट व गाइड आंदोलन के लिऐ उल्लेखनीय उच्चस्तर की विशिष्ठ सेवाएं प्रदान करने के फलस्वरूप प्रदान किया गया है। 

जिला कलक्टर नमित मेहता ने वर्ष 2022-23 में पाली जिले के कलक्टर रहते हुऐ 18 वी राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी का ऐतिहासिक भव्य आयोजन करवाकर राजस्थान प्रदेश की परचम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फहराया था। पाली में आयोजित 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी का राजस्थान प्रदेश में 67 वर्षों बाद आयोजन संभव हुआ था के फलस्वरूप प्रदान किया जा रहा है। पाण्डे ने यह बताया कि 18 वीं राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी से पहले जयपुर में राष्ट्रीय स्तरीय प्रथम स्काउट गाइड जंबूरी आयोजित हुई थी।

पाण्डे ने यह भी बताया कि सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है, जो कि आम तौर पर महामहिम राष्ट्रपति के कर कमलों से प्रदान किया जाता है। यह सर्वोच्च अवार्ड मुख्य रूप से कई नामी गिरामी हस्तियों, राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों, उधोगपतियों को भारत स्काउट व गाइड आंदोलन के क्षेत्र में अति विशिष्ठ उपलब्धियों के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है। जिल कलक्टर नमित मेहता को वर्ष 2025-26 के लिऐ भारत स्काउट व गाइड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नमित मेहता को इस अवार्ड के लिऐ चयनित किया गया था। कलक्टर को भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के चीफ नेशनल कमिश्नर डॉ. के.के. खण्डेलवाल के हस्ताक्षर से सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड प्रशस्ति पत्र और सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड गर्वनर के कर कमलों से पहनाकर नवाजा गया है। जो कि जिले के स्काउट गाइड संगठन के लिऐ विशेष स्थान रखता है। 

उदयपुर मण्डल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मनमोहन स्वर्णकार, जिला मुख्यायुक्त स्काउट प्रतिभा गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. लोकेश भारती, जिला सचिव हीरालाल व्यास, जिला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य सहित जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं पदेन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट व गाइड, सचिव स्थानीय संघ एवं स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

सी.ओ. गाइड अभिलाषा मिश्रा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड भारत स्काउट व गाइड का सर्वोच्च राष्ट्रीय स्तर का सम्मान है। यह सर्वोच्च अवार्ड मुख्य रूप से कई नामी गिरामी हस्तियों, राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों, उद्योगपतियों को भारत स्काउट व गाइड आंदोलन के क्षेत्र में अति विशिष्ठ उपलब्धियों के फलस्वरूप प्रदान किया जाता है। 

जिल कलक्टर नमित मेहता को वर्ष 2025-26 के लिऐ भारत स्काउट व गाइड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने इस अवार्ड के लिऐ चयनित किया गया था। कलक्टर को भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के चीफ नेशनल कमिश्नर डॉ. के.के. खण्डेलवाल के हस्ताक्षर से सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड प्रशस्ति पत्र और सिल्वर ऐलिफेंट अवार्ड गर्वनर के कर कमलों से पहनाकर नवाजा गया है। जो कि जिले के स्काउट गाइड संगठन के लिऐ गौरव का विषय है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments