यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का चौमूं में जबरदस्त विरोध, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के विरोध को लेकर यादव समाज एकजुट हुआ | विश्व यादव परिषद राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव के नेतृत्व में सभी समाज बंधुओं ने उपखण्ड कार्यालय चौमूँ पहुंचकर उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठोड़ को मनोरंजन के नाम पर बनी फिल्म "यादव जी की लव स्टोरी" के रिलीज़ पर रोक लगाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा ।

प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि जिस समाज ने देश की रक्षा के लिए अपना लहू बहाया, जिसका गौरवशाली इतिहास भगवान श्रीकृष्ण और वीर अहीरों की वीरता से गौरवान्वित है, उसे आज कुछ लोग सस्ती पब्लिसिटी के लिए फिल्मों के जरिए गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। समाज की संस्कृति और मान-मर्यादा के साथ यह खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीँ रालोपा प्रत्याशी छुट्टन यादव ने कहा कि "यादव जी की लव स्टोरी" फिल्म का विरोध केवल एक फिल्म का विरोध नहीं है, बल्कि हमारे आत्मसम्मान की रक्षा की लड़ाई है। ​हल्की पब्लिसिटी के लिए यादव समाज को टारगेट करना कायराना हरकत है। फिल्म निर्माताओं को चेतावनी है कि अगर आपत्तिजनक दृश्य और नाम नहीं हटाए गए, तो परिणाम गंभीर होंगे।

गोविंदगढ़ पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव और एडवोकेट हेमराज यादव ने कहा कि समाज की प्रशासन से मांग है कि इस फिल्म की रिलीज पर तुरंत रोक लगाई जाए व सेंसर बोर्ड और सरकार को ऐसी फिल्मों पर कड़ा संज्ञान लेकर कार्यवाही करनी चाहिए जो सस्ती पब्लिसिटी के लिए किसी खास जाति या धर्म को निशाना बनाती हैं।

इस दौरान समाजसेवी मालीराम यादव, एडवोकेट अशोक यादव, एडवोकेट पुरुषोत्तम यादव, तहसील अध्यक्ष चौमूं सुभाष डागर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अर्जुन यादव, एडवोकेट भीवाराम, राम सिंह फौजी, अध्यापक मालीराम, सीताराम यादव, कृष्ण यादव, हरफूल यादव, प्रभात सहित कई लोग मौजूद रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 


Post a Comment

0 Comments