सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा (जयपुर) में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सुसंपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयभारत सिंह रहे। 

मुख्य अतिथि डॉ. जयभारत सिंह ने अपने प्रेरक उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में निरंतर सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और अनुशासन ही सच्ची शिक्षा का आधार हैं। समारोह में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. प्रणिता गुप्ता, प्रो. सी.एल. परिहार, सह आचार्य रूबी शर्मा, प्रो. अनंता माथुर एवं प्रो.आशा सक्सेना की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

समापन सत्र के अवसर पर शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं—सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद, रैली, रंगोली, क्विज तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। स्वयंसेवकों ने सातों दिवस की गतिविधियों पर आधारित वीडियो प्रस्तुति दी तथा अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस शिविर ने उनमें सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया |

कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवकों द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. शिखा पाटनी द्वारा किया गया। सहायक आचार्य व एनएसएस अधिकार संजय सैनी ने विद्यार्थियों को डिजीलॉकर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आशीष टांक द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणादायक गीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments