VMOU में विशेष जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर थॉट एंड इनोवेशन सेंटर आरटीयू कोटा की ओर से एक विशेष जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ध्यान (मेडिटेशन) तथा वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से मन और एकाग्रता की जांच का लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों को ध्यान की सरल विधि सिखाई गई तथा सकारात्मक जीवन के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी समझाया गया कि नियमित ध्यान अभ्यास से व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है तथा जीवन को अधिक संतुलित और सफल बना सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीके प्रदीप गुप्ता ने विज्ञान और आध्यात्म के समन्वय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ सकारात्मक चिंतन जुड़ जाता है, तो व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए सकारात्मक सोच अपनाने और जीवन में अनुशासन लाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. संदीप हुड्डा ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने थॉट लैब की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।

इस अवसर पर थॉट एंड इनोवेशन सेंटर के स्वयंसेवकों अनुराग, नितिन, नितेश, विष्णु और मनोज ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि केंद्र की गतिविधियों से उनकी एकाग्रता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक, ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments