राजकीय कन्या महाविद्यालय में मेंटल हेल्थ एंड वेलबिंग पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय, चौमूं में राजस्थान राज्य महिला नीति, छात्रा सुरक्षा समिति, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए “मेंटल हेल्थ: हेल्थ एंड फिजिकल वेलबिंग” विषय पर एक महत्त्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन प्राचार्य राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उनके समग्र शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ीकरण को प्रोत्साहित करना रहा। प्राचार्य प्रो राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को जीवन में सफलता पाने के लिए मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य संयोजक प्रोफेसर रीना शक्तावत  मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा “वर्तमान में जीने” की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर तथा अपने आस-पास के वातावरण को सुनियोजित रखकर छात्राएँ आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न तनाव से स्वयं को सुरक्षित रख सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्म-चिंतन, समय प्रबंधन, नियमित दिनचर्या एवं संवाद की संस्कृति विकसित करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य महिला नीति की संयोजक प्रो. माधुरी गोस्वामी ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न आयामों, तनाव प्रबंधन, आत्म-संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वरिष्ठ संकाय सदस्य मिनाक्षी जैन ने भी मानसिक संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक उपाय साझा किए।

कार्यक्रम में छात्रा सुरक्षा समिति की संयोजक डॉ. हंसा लुनायच सहित संकाय सदस्य डॉ प्रीति सिंह, शाहिना परवीन एवं भगवान सहाय शर्मा की उपस्थिति रही। सभी वक्ताओं ने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग-प्राणायाम, संतुलित आहार एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कंप्यूटर अनुदेशक शिव सैनी ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments