बाबा श्याम के लक्खी मेले में स्थानीय संघ के स्काउट देंगे सेवा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी मेला 21 फरवरी से 28 फरवरी तक भरेगा । स्थानीय संघ पलसाना के सचिव एवं शिविर संचालक पवन कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय समाज सेवा शिविर में राज्य के विभिन्न जिलों के  स्काउट रोवर  सेवा देंगे। शनिवार से खाटू श्याम जी के अध्यक्ष एडवोकेट जनार्दन शर्मा के निर्देशन में खाटू श्याम जी और पलसाना के स्काउट गाइड रोवर रेंजर सेवा शिविर का शुभारंभ करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा श्याम के लक्खी मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के तत्वाधान में स्काउट गाइड्स 8 दिन तक बाबा श्याम के भक्तों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। श्याम भक्तों के लिए सेवा शिविर की शुरुआत रींगस से की गई है। जहां रींगस क्षेत्र के स्काउट गाइड  सरगोठ बस स्टैंड, गणपति धाम , भेरूजी मंदिर,श्याम जी मंदिर, सिटी बस स्टैंड, रींगस रेलवे स्टेशन, रींगस खाटू मोड़ चौराहा, बांदीकुई वाली धर्मशाला,लांपुवा बस स्टैंड, संतोषपुरा एवं चोमू पुरोहितान में रींगस के स्काउट गाइड के द्वारा सेवा कार्य को अंजाम दिया जाएगा। 

स्काउट गाइड  स्थानीय संघ पलसाना एवं खाटू श्याम जी का सेवा शिविर 21 फरवरी से बाकी शेष स्थानीय संघ सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, धोद, नीमकाथाना,  दांतारामगढ़, , खंडेला, श्रीमाधोपुर, रींगस, , खुड, शिव सिंहपुरा, थोई ,पाटन ,अजीतगढ़,  ,रानोली के स्काउट  व रोवर 24 फरवरी से चार पारियों में लगातार 24 घंटे श्याम भक्तों के बीच में सेवा कार्य को अंजाम देंगे।  खाटूश्यामजी तोरण द्वार से  लामिया रोड , जिक जैक,  मोदी ग्राउंड , लखदातार ग्राउंड ,श्याम चौक ,श्याम कुंड ,मंदिर परिसर, मंदिर के सामने एवं मेला परिक्षेत्र में अपने ड्यूटी पॉइंट पर सेवा का मोर्चा संभालेंगे। इसके साथ ही स्काउट गाइड द्वारा  मेला परिसर में प्रसाद वितरण , मंदिर दर्शन,जल सेवा ,श्याम कुंड स्नान, खोया पाया,  प्राथमिक सहायता , कतारें बनवाना, दिव्यांग सहायता ,भीड़ नियंत्रण ,आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, जन जागृति, वृद्ध जनसेवा, सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न सेवा कार्यों को बाबा श्याम के जयकारे के साथ करते रहेंगे। स्काउट गाइड  सीकर जिला मुख्यालय सर्किल ऑर्गेनाइजर  सीओ बसंत कुमार लाटा के सानिध्य में जिले के स्काउटर गाइडर की देखरेख में तैनात रहेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments