रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंग-2026 के तहत नृत्य प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कालाडेरा स्थित सेठ आर.एल. सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा (जयपुर) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर महाविद्यालय की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में रंगारंग कार्यक्रम उमंग-2026 के तहत एकल नृत्य एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं रचनात्मकता का विकास करती हैं। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की संयोजक प्रो. रूबी शर्मा ने प्रतियोगिताओं के नियमों की जानकारी दी एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। 

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. आशीष टांक ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य केवल सेवा कार्य ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना भी है। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी भटेसर, द्वितीय स्थान पलक शर्मा एवं मोनिका शर्मा तथा तृतीय स्थान प्रिया मीणा ने प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा वर्मा एवं मनीषा बुनकर तथा द्वितीय स्थान खुशी पारीक, आकांक्षा शर्मा एवं खुशी कुमावत ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिखा पाटनी द्वारा प्रभावपूर्ण ढंग से किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन संजय सैनी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक एवं यादगार बताया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments