राजस्थान बजट 2026: जन आकांक्षाओं शिक्षा और विकास को समर्पित हर वर्ग को साधने की कोशिश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान बजट 2026 में विभिन्न वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। आइए देखें कि यह बजट किस तरह से अलग-अलग वर्गों को प्रभावित करता है:-


किसान: बजट में किसानों के लिए 1.50 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त फसली कर्ज, पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, और 30 लाख किसानों को 25,000 करोड़ रुपये का लोन देने की घोषणा की गई है।

विद्यार्थी: बजट में मेधावी छात्रों को 20,000 रुपये का ई-वाउचर, 1,500 अटल टिंकरिंग लैब, और 500 करोड़ का विवेकानंद रोज़गार सहायता कोष की स्थापना की घोषणा की गई है।

ग्रहणी: बजट में महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का विस्तार, मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी योजना, और महिला स्वयं सहायता समूहों के बजट में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

व्यवसायी: बजट में युवाओं को 10 लाख तक का लोन, 1,500 नए स्टार्टअप शुरू करने, और 750 से अधिक स्टार्टअप को फंडिंग देने का प्रावधान किया गया है।

नौकरीपेशा: बजट में 1.50 लाख नई सरकारी नौकरियों, संविदा कर्मियों के वेतन में 10% वृद्धि, और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में 15% बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

बेरोजगार: बजट में 1.50 लाख नई सरकारी नौकरियों, युवाओं को 10 लाख तक का लोन, और 500 करोड़ का विवेकानंद रोज़गार सहायता कोष की स्थापना की घोषणा की गई है।

पेंशनभोक्ता: बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1,250 रुपये प्रतिमाह करने, और न्यायिक सेवा के पेंशनर्स को 70 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त भत्ता देने की घोषणा की गई है।

राजस्थान बजट 2026 के क्रम में भजनलाल सरकार ने आज तीसरा बजट पेश किया। डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने इस बार लगातार तीसरा बजट में 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान रखा है। इस बार बजट के आकार में पिछले वर्ष के मुकाबले 41.39 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बजट का आकार लगभग 5.70 से 6 लाख करोड़ रुपये तक रहने की संभावना है। यह बजट राज्य के विकास, युवा, किसान, महिलाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस करेगा।

करीब 2 घंटे 54 मिनट के बजट भाषण में दीया कुमारी ने सरकारी कर्मचारियों, किसानों के साथ हेल्थ सेक्टर, पेयजल, ट्रांसपोर्ट सेक्टर में कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा 8वें वेतन आयोग के लिए हाईपावर कमेटी बनाई जाएगी। परीक्षाओं के लिए नई टेस्टिंग एजेंसी का भी बजट में ऐलान किया गया है। सरकार स्कूली बच्चों को खेल किट और जादुई पिटारा भी देगी। सरकार ने 1 लाख नई सरकारी भर्तियों का ऐलान कर युवाओं को बड़ी राहत दी है, वहीं पेपर लीक पर लगाम कसने के लिए एनटीए की तर्ज पर 'राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी' बनाने का फैसला लिया है।

जिन मरीजों के पास डॉक्यूमेंट्स नहीं है उन्हें भी अब राजस्थान में फी इलाज मिलेगा। बजट में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना में अब कर्ज की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख किया है। बजट में जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। सरकार नई जल नीति भी लाएगी। करीब 6500 गांवों को हर घर नल हर घर जल योजना से जोड़ा जाएगा। इंफास्ट्रक्चर क्षेत्र में सरकार 1800 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़कें और ब्रिज बनाएगी। 4 जिलों में एयरपोर्ट बनाने के लिए सर्वे भी किया जाएगा। अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार 30 हजार युवाओं को 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन देगी। झींगा किसानों को सस्ती बिजली भी दी जाएगी। इसके अलावा सरकार ने दूसरे राज्यों से गाड़ी खरीदने पर टैक्स में छूट का भी ऐलान किया है। शहरी क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए होमगार्ड के 5 हजार पद भी बढ़ाए गए हैं।

लेखक : डॉ राकेश वशिष्ठ, वरिष्ठ पत्रकार 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments