गृहिणी : समाज का सक्रिय स्वरूप-कविता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

हाथों में पेन नहीं कड़छी और बेलन है,

फिर भी ये बनाई रखती आर्थिक संतुलन है।


रोटी पकाना,घर की साफ सफ़ाई करना दिनचर्या है,

लेकिन सामाजिक तत्वों, गतिविधियों को लेकर भी इनकी अलग प्रक्रिया है।


पैसे कमाने भले बाहर ना जाएं,

लेकिन इतिहास गवाह है ज़रूरत के वक्त इन्हीं के बचाएं पैसे ही काम आए।


रोजमर्रा की ज़िंदगी में खुद को भूल जाती है,

मगर हर रूप में अपना दायित्व बखूबी निभाती है।


हंसकर हर गम का घूंट पी जाती है,

जरूरत पड़ने पर घर की चौखट लांघकर भी संस्कारों को नहीं भूलती है।


इतना पढ़ लिखकर भी घर का ही काम करना तो पढ़ना ज़रूरी नहीं था,

ये सब सुनकर,उसने साबित किया,

पढ़ लिखकर कमाना ज़रूरी नहीं घर को समृद्ध बनाने के लिए शिक्षित होना जरूरी था।


घर के साथ बागबानी कर लेती,

छोटे मोटे बचत आसानी से कर लेती,

जरूरत पड़े तो गृहिणी ग्रहों की दिशा भी बदलना जानती,

इन सबके परे भी वो बहुत साधारण सा ही जीवन जीती।


हर कोई कहता गृहिणी होना आसान है,

मगर कोई नहीं कहता गृहिणी होना अपने आप में एक सम्मान है,

असल मायने में इन्हीं से कायम समाज का मान है।।

लेखक : योगेश किराड़ू, बीकानेर, राजस्थान

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments