अवैध रूप से नाम काटने के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल,रैली निकालकर SDM को सौंपा ज्ञापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

शाहपुरा (संस्कार सृजन) शाहपुरा क्षेत्र में मतदाता सूची से अवैध तरीक़े से नाम काटे जाने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडी से SDM कार्यालय तक आक्रोशपूर्ण पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी गई।

प्रदर्शन के बाद विधायक यादव SDM कार्यालय पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी (SDM) से वार्ता की। विधायक यादव ने SDM से कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर उनके पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लक में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए दी गई सूचियाँ पूरी तरह अवैध हैं और इस तरह की कार्रवाई असंवैधानिक है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी तरीके से योग्य मतदाताओं के नामों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विधायक यादव ने SDM को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में अवैध रूप से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जाए और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी व कानून के अनुसार ही की जाए।

पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे, SDM कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने SDM को ज्ञापन सौंपा, SDM कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारे लगाए और विरोध दर्ज कराया कहा-लोकतंत्र की हत्या बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम योजनाबद्ध तरीके से वोटर लिस्ट से हटवाए जा रहे हैं। SDM और BLO के माध्यम से दबाव बनाकर मताधिकार छीना जा रहा है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर एक भी पात्र मतदाता का नाम हटाया गया, तो जनआंदोलन किया जायेगा और हम निर्वाचन आयोग से मांग करते हैं कि मतदाता सूची से नाम हटाने की इस साजिश का तत्काल संज्ञान लिया जाए। सत्ता के दबाव में BLO के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। कांग्रेस यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि हर पात्र मतदाता के मताधिकार की रक्षा की जाएगी। लोकतंत्र से कोई भी खिलवाड़ स्वीकार नहीं होगा।

ब्लॉक अध्यक्ष नाथू, मुकेश, नगर अध्यक्ष मुकेश व अल्लादीन व उपाध्यक्ष प्रेम देवी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतर आई है, अवैध रूप से लोगो का मताधिकार छीना जा रहा है जो संवैधानिक मूल्यों के ख़िलाफ़ है। 

इस मौके पर रामेश्वर, जीतू, हनुमान, मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल, समदा राम, जेपी, NSUI ज़िला अध्यक्ष निहाल, पंकज, विशाल, अक्षय वकील सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments