जूनसिया गांव में शहीद महेंद्र सिंह शेखावत की मूर्ति का अनावरण

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम जूनसिया स्थित शहीद स्मारक परिसर में शहीद महेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिमा का भव्य समारोह में अनावरण किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ रहे। इस अवसर पर राठौड़ ने भारतीय सेना की वीरता, सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ किए गए अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान राष्ट्र की सबसे बड़ी धरोहर है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बन चुका है और इसके पीछे हमारे जवानों का अदम्य साहस है।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शहीद महेंद्र सिंह शेखावत के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने कहा कि शहीद किसी जाति या परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए जन्म लेता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर ग्रामीण लोकसभा सांसद प्रतिनिधि राजकुमार देवायूष सिंह ने की। उन्होंने कहा कि शहीद महेंद्र सिंह का बलिदान यह गांव और क्षेत्र कभी नहीं भूल पाएगा।

जयपुर ग्रामीण लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने कहा कि शहीदों की प्रतिमाएं बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनसे प्रेरणा लेकर युवा देश का नाम रोशन करने का संकल्प लें। इस मौके पर अतिथियों ने शहीद महेंद्र सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण किया।

इस दौरान खंडेला विधायक सुभाष मील, फुलेरा विधायक विद्याधर चौधरी, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु सिंह राजवी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव, कांग्रेस नेता राजेश ककरालिया, ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह राठौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जयपुर कर्नल जयदेव सिंह राठौड़, श्री श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना उपस्थित रहे।

संत–महंतों की गरिमामयी उपस्थिति :-

जयरामपुरी धाम के महंत हीरापुरी महाराज, बढ़ पिपली बालाजी धाम झोटवाड़ा के महंत परमेंद्रनाथ महाराज, पलसाना आश्रम के महंत मनोहरशरण, केदारनाथ धाम से डमरूवाले बाबा, नोपूरा आश्रम से बम महाराज समारोह में मौजूद रहे।

शहीद परिवार और जनप्रतिनिधि रहे शामिल :-

शहीद के पिता विजय सिंह, माता प्रकाश कंवर, धर्मपत्नी उषा कंवर, बहन रक्षा कंवर, किशनगढ़ रेनवाल प्रधान संतोष वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल, पूर्व प्रधान गजेंद्र सिंह खंगारोत, ईटावा सरपंच बजरंग लाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव, रलावता सरपंच गोधाराम जाखड़, पूर्व कृषि उपज मंडी चौमूं के अध्यक्ष सांवरमल चौधरी, लालासर सरपंच छोटूराम कुमावत,राजपूत सभा जयपुर देहात पूर्व अध्यक्ष मोती सिंह सांवली, उद्योगपति विक्रम सिंह साचौरा, दिलीप सिंह मेहरौली, शिक्षाविद दौलत सिंह खंगारोत, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सिंह सुरपुरा, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जगदीशनारायण गोरा, जिला परिषद सदस्य शारदा देवी, युवा नेता सुरेंद्र महला, हरसोली सरपंच रामकिशन कुमावत, बधाल सरपंच विजय सामोता, शिक्षाविद प्रेम सिंह शेखावत, पंचायत समिति सदस्य जगदीश ददरवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामअवतार भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शहीद महेंद्र सिंह शेखावत की यूनिट आईएनएस अभिमन्यु, मुंबई के लगभग 200 मरीन कमांडो भी शामिल हुए और शहीद को नमन किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments