ज्ञान आहुतियों के साथ दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ भव्य समापन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा में ज्ञान का संगम : सतत व समावेशी भविष्य हेतु विभिन्न विधाओं का एकीकरण विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य समापन हुआ। 

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री करण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के कुलगुरू प्रो. पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने सम्मेलन की पूर्णता पर आयोजन समिति व महाविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि कौशल-विकास आज के युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसी माॅड़ल पर रोजगार, नवाचार और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एम.डी.यू. अजमेर विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में भारतीय बुद्धिमता की बात की, जिसमें उन्होंने कहा कि भारत मात्र एक राष्ट्र नहीं, वरन एक अति प्राचीन व समृद्ध सभ्यता है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एवं आयोजन समिति के अथक प्रयासों को सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार कोे टीमवर्क व इस सफल संयोजित कार्यक्रम के लिए बहुत-बहुत साधुवाद। 

समापन समारोह में सेमिनार के कन्विनर प्रो. मंगल चन्द ने दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन की प्रगति विवरण को प्रस्तुत करते हुए सम्मेलन के लिए किट बैग प्रदान करने हेतु एवं 51 हजार रू. की आर्थिक सहायता के लिए वेदान्त काॅलेज के प्रो. कृष्ण यादव व डाॅ. आशीष व्यास का आभार जताया। 

दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन डाॅ. जेडी सोनी, जापान के प्रो. योशिता, मालावी के प्रो. स्टीव सारा, डाॅ. सतपाल सिंह, डाॅ. सुरेश वर्मा, अमेरिका के डाॅ. भंवर, डाॅ. सिद्धार्थ शर्मा, प्रो. पीसी माली, प्रो. अशोक कुमार, डाॅ. प्रदीप पिलानिया व सहरिया महाविद्यालय के डाॅ. महेन्द्र देवन्दा ने अपनी विशिष्ट वार्ताएं प्रदान की। 

उल्लेखनीय है कि अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट शोधार्थी, बेस्ट ओरल प्रजेन्टेशन व बेस्ट पोस्टर प्रजेन्टेशन के अवार्ड क्रमशः यामिनी यादव, नेहा कंवर नाथावत व पायल कुमावत को मिले। इस अवसर पर महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति व विद्यार्थियों ने सम्मेलन के अतिथियों व प्रतिभागियों के लिए भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व सम्मेलन के आयोजन सचिव डाॅ. कमलेश कुमार डबरिया ने निर्वहन किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन प्रो. अमिता कुमारी व प्रो. प्राची शास्त्री ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments