गीता व्याख्यान माला में छात्र-छात्राओं ने सीखी जीवनोपयोगी शिक्षाएं

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) सनातन पाठशाला समिति उदयपुर की ओर से श्री एम.पी. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गोगुंदा, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगुंदा तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय काछबा में गीता व्याख्यान माला का सफल आयोजन किया गया।

समिति के संरक्षण एवं लर्न गीता – गीता परिवार के प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया ने बताया कि कार्यक्रमों में मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. श्रीनिवास अय्यर, गीताव्रती राजू जोशी तथा विशिष्ट अतिथि योगाचार्य सुरेश पालीवाल उपस्थित रहे।

डॉ. श्रीनिवास अय्यर ने गीता में वर्णित प्रकृति के तीन गुण—सत्त्व, रजस एवं तमस की सरल और प्रभावी व्याख्या प्रस्तुत की तथा बताया कि इन गुणों की समझ से मनुष्य अपने व्यवहार और निर्णयों को श्रेष्ठ दिशा दे सकता है।

गीतावती राजू जोशी ने विद्यार्थी जीवन में गीता के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संयम, एकाग्रता और कर्तव्यनिष्ठा आज के समय में विद्यार्थियों की सबसे बड़ी ताकत है।

योगाचार्य सुरेश पालीवाल ने छात्रों को योग एवं नियमित अभ्यास द्वारा मन को नियंत्रित और एकाग्र करने के व्यावहारिक उपाय बताए। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा गीता आधारित प्रश्नोत्तरी के विजेता छात्र-छात्राओं को गीता पुस्तिका भेंट कर सम्मानित किया गया।

लर्न गीता – गीता परिवार के प्रचारक सदस्य गोपाल कनेरिया ने बताया कि 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक चल रहे गीता ओलंपियाड में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिससे बच्चों में गीता ज्ञान का विस्तार हो सके।

आभार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य अकिल अली बोहरा ने व्याख्यान माला को सार्थक और प्रेरक बताया। प्रधानाचार्य ललिता खटीक ने अपने उद्बोधन में कहा कि गीता से प्राप्त जीवनोपयोगी शिक्षाएं निश्चित ही छात्रों के भावी जीवन में मार्गदर्शक सिद्ध होंगी |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments