सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय में नशा-मुक्ति जागरुकता मिशन के तहत विशेष वार्ता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

कालाडेरा / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे के सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के नई किरण : नशा-मुक्ति केन्द्र के तत्वावधान में नशे की गिरफ़्त में युवा पीढ़ी : कारण और निवारण विषय पर जीतरवाल लाइफ केयर हॉस्पिटल चौमू के डाॅ. मुकेश जीतरवाल की नशा-मुक्ति जागरुकता मिशन के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए विशेष वार्ता का आयोजन हुआ। 

जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर जय भारत सिंह ने डाॅ. जीतरवाल व अभिभावक प्रतिनिधि कालू राम देवंदा का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए उनसे सतत जुड़ाव व संवाद ज़रूरी है, इसमें समाज व परिवार के साथ मार्गदर्शकों की अहम भूमिका है। 

कार्यक्रम के मुख्य वार्ताकार लाइफ केयर हॉस्पिटल के डाॅ. मुकेश जीतरवाल ने बड़े सहज व सरल तरीक़े से अपनी विद्यार्थी-केंद्रित प्रसार वार्ता में बताया कि युवा नशे की ओर इसलिए बढ़ रहे हैं, क्योंकि उनमें तनाव, जिज्ञासा और वैचारिक भ्रम लगातार बढ़ रहा है। 

इस दिशा में निवारण का सबसे प्रभावी उपाय है- समय पर मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और सकारात्मक जीवनशैली की ओर लगातार प्रेरित करना। 

दूसरे संदर्भ वार्ताकार सहरिया काॅलेज के डाॅ. मनुशरद पाठक ने संगत की रंगत पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि नशा और नाश में कई फ़र्क नहीं है। इस अवसर पर महाविद्यालय के अकादमिक डीन डॉ चिरंजी लाल व डाॅ.जितरवाल के कर कमलों से जागरुकता फेरी व नुक्कड नाटक में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार व सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गये। 

कार्यक्रम की परिचर्चा व सहभागिता के क्रम में डाॅ.दीपा जैन, डाॅ. वीणा माथुर, डाॅ. राजलक्ष्मी पितलिया, डाॅ. चित्रा व्यास, डाॅ. जितेन्द्र लोढ़ा, डाॅ. सिमन्तनी पालावत, संजय सैनी, आशीष टांक आदि ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। धन्यवाद ज्ञापन का दायित्व डॉ अनीता ज्याणी ने निर्वहन किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन व संचालन डाॅ. नीलम कृष्णियां ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments